हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जिला खरीद अधिकारी हरिद्वार बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मैं गेहूं खरीद की आवश्यक व्यवस्थायें समयान्तर्गत कराये जाने हेतु बैठक आहूत की गई।

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जिला खरीद अधिकारी हरिद्वार बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मैं गेहूं खरीद की आवश्यक व्यवस्थायें समयान्तर्गत कराये जाने हेतु बैठक आहूत की गई।

इस बैठक में उप सम्भागीय विपणन अधिकारी, हरिद्वार, प्रबंधक, यू०सी०एफ० हरिद्वार सचिव मण्डी समिति व क्रय केन्द्र प्रभारी, हरिद्वार उपस्थित हुए। उप सम्भागीय विपणन अधिकारी हरिद्वार द्वारा अवगत कराया गया कि गेहूं खरीद सत्र 2023-24 में जनपद हरिद्वार में विपणन शाखा के 05 क्रय केन्द्र, कॉरपोरेटिव व यू०सी०सी०एफ तथा अन्य शाखाओं के कुल 27 कय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उप सम्भागीय विपणन अधिकारी, हरिद्वार द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गेहूं खरीद सत्र दिनांक 01 अप्रैल, 2023 से प्रारम्भ होगी।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि खाद्य विभाग, कॉरपोरेटिव, यू०सी०एफ० एवं अन्य शाखाओं द्वारा अपने क्रय केन्द्रों की स्थापना कर ली गई है, जिसके संबंध में संबंधित क्रय संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि समय से क्रय केन्द्रों के आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कर ली जाये। बैठक में क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त बारदाने रखने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त कय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि गेहूं खरीद प्रारम्भ होने से पूर्व कय केन्द्रों में नमी मापक यंत्र एवं अन्य जरूरी उपकरण स्थापित कर लिए जाए। सर्व संबंधित को गेहूं खरीद की धनराशि का वितरण तत्काल करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में बाट एवं माप निरीक्षक को जनपद हरिद्वार में गेहूं खरीद हेतु स्थापित क्रय केन्द्रों का समय से सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
उप सम्भागीय विपणन अधिकारी, हरिद्वार द्वारा अवगत कराया गया कि गेहूं खरीद हेतु ई पोर्टल पर पंजीकरण 15.03.2023 से प्रारम्भ हो गया है, जिसके संबंध उप सम्भागीय विपणन अधिकारी, हरिद्वार को निर्देशित किया गया कि कृषकों के ई-पोर्टल पर पंजीकरण कराये जाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाये। तहसील आदि व अन्य स्थानों-जहां कृषकों का आवागमन अधिक होता है वहां पर बैनर लगाया जाये तथा कृषकों को ई-पोर्टल पर पंजीकरण कराये जाने हेतु जागरूक किया जाये। तहसीलों से उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ई खरीद पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों का सत्यापन तत्काल कर लिया जाये। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाये तथा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को गेंहू खरीद प्रारम्भ होने से पूर्व समस्त आवश्यक व्यवस्थायें कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।