रावली महदूद में निर्दलीय विधायक पत्रकार उमेश शर्मा का भव्य स्वागत

रावली महदूद में निर्दलीय विधायक पत्रकार उमेश शर्मा का भव्य स्वागत

भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के लिए अपनी जान तक की बाजी लगा दूंगा —उमेश कुमार शर्मा

हरिद्वार। मै जनता की लड़ाई लड़ रहा हूं, उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अपनी जान तक की बाजी लगा दूंगा बस मुझे आप लोगो (जनता) का सहयोग और समर्थन चाहिए। ये उद्गार खानपुर से निर्दलीय विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा ने व्यक्त किए। वे कल रविवार को रावली महदुद ब्रह्मपुरी मे सामाजिक युवा कार्यकर्ता दीपक पेगवाल के संयोजन में आयोजित अपने स्वागत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे जनता की हर आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाकर जनता की समस्याओं का निवारण कराने के लिए वचनबद्ध हैं।

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव लडने के संकेत देते हुए कहा कि वे आज खानपुर की समस्याओं को उत्तराखंड की विधान सभा में उठा रहें हैं लेकिन उनके पास पूरे जनपद हरिद्वार से लोग मदद की आस लिए आते हैं तो ऐसे में वे संसद सदस्य के तौर पर हरिद्वार की जनता की आवाज बनकर दिल्ली तक उनकी आवाज पहुंचाना चाहते हैं। हालांकि अभी ये स्पष्ट नही है कि लोक सभा का चुनाव वे स्वयं लड़ेंगे या उनकी पत्नी सोनिया शर्मा बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वे आज निर्धन कन्याओं की शादी, किसी भी जाति वर्ग के गरीब का घर बनवाने से लेकर हर तरीके की मदद वो जनता की कर रहें हैं।

पत्रकार उमेश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड सहित आज पूरे देश में भ्रष्टाचार की जड़े बहुत गहराई तक जमी हुई हैं जिन्हे उखाड़ने के लिए जनता के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी सत्ता द्वारा प्रताड़ित किया गया है लेकिन वो भ्रष्टाचार को उखाड़ने के अपने उद्देश्य से भटके तक नहीं और नही तनिक भी विचलित हुए हैं। इसलिए उन्होंने जनता से खास तौर से युवा शक्ति से आह्वान करते हुए कहा कि वे सरकार के गलत फैसलों का विरोध करें तथा शासन के जुल्मों सितम से डरने और घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके साथ हमेशा उमेश शर्मा साए की तरह खड़ा है।

कार्यक्रम में युवाओं ने विधायक खानपुर का फूल मालाओं से स्वागत किया। जनता ने उमेश कुमार जिंदाबाद के नारों से अपने मेहमान का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। जनता ने भी उमेश कुमार से बहुत सारी अपनी बाते रखीं जिन्हे उमेश कुमार ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। कार्यक्रम में दीपक पेगवाल, प्रवेश कटारिया, राजू कुमार, मयंक सैनी, संमबोध गौतम, विनय खुराना, दीवान चन्द, संजय,टीटू कुमार, बिजेंद्र सहगल, विवेक कमल , रिखी, रजत दिवाकर, दीपक तेगवाल, विभांशु चौहान, कृष्णा, रेखा, प्रमोद, रामकुमार, विकाश, कवरपाल, सोनू डॉन, अनुज कुमार, विक्की, सुभाष कुमार, सुमित कुमार, अरुण कुमार, कोटा, रामकुमार कश्यप, संतोष पाल, आदि शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।