पासपोर्ट और मुद्रा को लेकर परेशान कोरियन नागरिक का सहारा बनी हरिद्वार पुलिस

पासपोर्ट और मुद्रा को लेकर परेशान कोरियन नागरिक का सहारा बनी हरिद्वार पुलिस

पुलिस टीम ने होटल से बरामद की थी पासपोर्ट और 12000 कोरियन/अमेरिकन करेंसी

सोशल मीडिया से प्रचार-प्रसार करते हुए एंबेसी से किया था संपर्क

ऋषिकेश से हरिद्वार पहुंची हे जुंग चो के सुपुर्द किया गया सामान

तनाव भरे चेहरे पर खिली मुस्कान, हरिद्वार पुलिस का जताया आभार

कोतवाली नगर हरिद्वार 28.3.2023 को श्रवणनाथ नगर हरिद्वार के एक होटल में एक विदेशी टूरिस्ट के सामान मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उक्त सामान लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से पासपोर्ट स्वामी दक्षिण कोरिया निवासी हे जुंग चो पुत्री मूनयुंग चो से सम्पर्क का प्रयास करते हुए साउथ कोरियन एंबेसी से भी सम्पर्क के प्रयास किए।

जानकारी मिलने पर ऋषिकेश से चौकी मायापुर पहुंची हे जुंग चो ने बताया कि उसके बैग में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विदेशी मुद्रा भी रखी हुई थी, जिनके न मिलने पर वह काफी तनाव महसूस करते हुए उन्हे खोजने का प्रयास कर रही थी।

पुलिस टीम ने कोरियन नागरिक को उनका पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं लगभग 12000 कोरियन/अमेरिकन करेंसी सुपुर्द की। चेहरे पर मुस्कान लिए हे जुंग चो द्वारा हरिद्वार पुलिस प्रशंसा करते हुए सामान लौटाने के लिए आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।