रानीपुर विधानसभा में बही विकास की गंगा आए दिन विधायक आदेश चौहान विकास कार्यों का कर रहे है लोकार्पण,

रानीपुर विधानसभा में बही विकास की गंगा आए दिन विधायक आदेश चौहान विकास कार्यों का कर रहे है लोकार्पण,

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नंबर 56 में हनुमंतपुरम कॉलोनी की सड़क का कार्य पूजा पाठ के साथ शुरू कराया। इस कॉलोनी में लगभग 1 करोड रुपए की लागत से विभिन्न सड़कें बनाई जाएंगी।
कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पद पर अग्रसर है।
केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही वे भी अपने विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार समर्पित एवं प्रतिबद्ध हैं और यही कारण है कि क्षेत्र की अधिकांश सड़क, स्वास्थ्य,पेयजल,बिजली एवं शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की लगातार पूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि हनुमंतपुरम कॉलोनी की सभी सड़कों का पुनर्निर्माण भी अगले एक माह में करा दिया जाएगा।
बहादराबाद मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद नागेंद्र राणा ने क्षेत्रवासियों की ओर से रानीपुर विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा जिस प्रकार से क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है उससे क्षेत्रीय जनता में बेहद खुशी की लहर है।
इस अवसर पर अतुल वशिष्ठ, पार्षद विपिन शर्मा,पार्षद मनोज प्रलिया,पार्षद शुभम मंडोला,पार्षद विकास कुमार,पार्षद अनुज सिंह,अनुसूचित मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष संजय कुमार,कमल प्रधान,राजकुमार मलिक,यशपाल कांबोज,भोपाल सैनी,मिलन सैनी,उपदेश चौहान,अनिल प्रसाद,दीपक,कृष्णपाल,विवेक कश्यप,सुनील धीमान,आशीष चौधरी,अनुज त्यागी,राकेश धीमान,पंकज धीमान,बसंत सैनी, मिश्रीलाल जायसवाल,अजय शर्मा,अजय कुमार बबली,श्याम कुमार शर्मा,मनोज भाटिया,हरीश मल्होत्रा,संजीव शर्मा,संजय शर्मा,महक सिंह, मुनीश राठी, अरविन्द यादव आदि भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं सहित कालोनीवासी उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।