हरिद्वार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरूवार को हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देवलोक मंदिर में संकट मोचन हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल ने देवलोक मंदिर में भगवान गणेश, भगवान कुबेर व अन्य देवताओं की मूर्ति स्थापना व अनावरण किया।

हरिद्वार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरूवार को हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देवलोक मंदिर में संकट मोचन हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल ने देवलोक मंदिर में भगवान गणेश, भगवान कुबेर व अन्य देवताओं की मूर्ति स्थापना व अनावरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि हनुमान जी सर्वसुलभ और सर्वप्रिय लोकदेव हैं। वे भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाले हैं और संकटमोचन हैं। हनुमान बल, बुद्धि, विद्या, ज्ञान और गुण के सागर हैं हमें उनके आदर्शों के साथ-साथ उनके पराक्रम से सीख लेने की जरूरत है।  राज्यपाल ने कहा कि हरिद्वार स्थित यह हनुमान का दिव्य मंदिर सभी के लिए पवित्र आस्था, श्रद्धा और विश्वास का केन्द्र बन गया है। उन्होंने कहा कि बाबा हीरादास द्वारा हनुमान के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई और तभी से यहां श्रद्धालु अपनी सच्ची आस्था व भक्ति के कारण आते हैं। हीरादास की सेवा, साधना और परोपकारी कार्यों को महामण्डलेश्वर स्वामी संतोषानंद आगे बढ़ा रहे हैं। राज्यपाल ने उनके सेवाकार्यों और परोपकार की प्रशंसा की।  राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है। हरिद्वार की यह नगरी, कुम्भनगरी, दक्ष प्रजापति की राजधानी और शिवनगरी है। हरिद्वार एक परम पावन और पवित्र तीर्थ है। महाकुंभ हो या कांवड़ यात्रा यहां पर देश-विदेश से असंख्य श्रद्धालु अपनी आस्था को लेकर यहां आते हैं। यहां की पवित्र धरती का कण-कण दिव्य और पावन है। यह हम सभी को सौभाग्य है कि हमारे यहां इस प्रकार के तीर्थ हैं। उन्होंने कहा कि परम पवित्र आध्यात्मिक नगरी मे की साधना के केन्द्र में संतों के बीच आकर उन्हें बेहद हर्ष हो रहा है।  हनुमान जन्मोत्सव समारोह में आचार्य बालकृष्ण, महामण्डलेश्वर स्वामी शंकरानंद महाराज, महामण्डलेश्वर डॉ. संतोषानंद देव, महंत रघुमुनि महाराज, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।