पैसे लेकर फर्जी सिटी स्कैन व मेडिकल रिपोर्ट बनाने का आरोपी चिकित्सक आया पुलिस की गिरफ्त में

पैसे लेकर फर्जी सिटी स्कैन व मेडिकल रिपोर्ट बनाने का आरोपी चिकित्सक आया पुलिस की गिरफ्त में

CMS की शिकायत पर दर्ज किया गया था मुकदमा, विवेचना के दौरान संलिप्तता आयी प्रकाश में

छुट्टी पर रहते हुए तैयार की थी एक ही आदमी की 03 मेडिकल रिपोर्ट, गिरफ्तारी से बचने के लिए चल रहा था फरार

फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाना अत्यंत गंभीर विषय है, ठोस कार्रवाई करेंगे एसएसपी अजय सिंह

सन् 2020 में CMS की शिकायत पर कोतवाली गंगनहर में दर्ज मु0अ0स0 249/2020 से सम्बन्धित अभियुक्त बिरेन्द्र कुमार नौटियाल को अथक प्रयासों बाद 10.04.2023 को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की गई। अभियुक्त वर्तमान में बतौर चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खानपुर हरिद्वार में तैनात था।

मुकदमें की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी चिकित्सक बिरेन्द्र नौटियाल द्वारा सिविल अस्पताल रुडकी मे अपनी तैनाती के दौरान वर्ष 2019 व 2020 में पैसे लेकर फ़र्जी सिटी स्कैन व एक ही व्यक्ति के 3-3 मेडिकल मेडिकल बनाए गए।

इस अति गंभीर प्रकरण में वीरेंद्र उपरोक्त की संलिप्तता स्पष्ट होने पर अभियुक्त को जुर्म धारा 420, 467, 468, 469, 471, 120 बी भादवि के तहत मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय के आदेश पर 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

अभियुक्त का विवरण
बिरेन्द्र कुमार नौटियाल पुत्र महेन्द्र सिह निवासी ग्राम भगतोवाली झबरेडा जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।