ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में गबन के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर किया धरना प्रदर्शन,

स्लाग–ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में गबन के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर किया धरना प्रदर्शन,

एंकर–लक्सर में पीएम आवास योजना में गबन के आरोपी ने कार्रवाई के डर से योजना की दो किस्तों की रकम पालिका में वापस जमा करा दी। उधर, इसमें एफआईआर की मांग को लेकर ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने नपा कार्यालय में धरने पर बैठ गए। बाद में दो दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
आपको बता दे ईस्माइलपुर के रामगोपाल ने शिकायत की थी कि वार्ड 5 के युवक को पालिका ने पीएम आवास योजना के तहत 20 हजार रुपये की पहली किस्त दी थी। इसके बाद आरोपी ने आवास के लिए चिन्हित प्लॉट बेच दिया। इसके बावजूद उसे बिना जांच किए 1 लाख रुपये की दूसरी दे दी गई। 2021 में तीसरी किस्त देने से पहले जांच हुई, तो गड़बड़ी पकड़ी गई। परंतु पालिका ने कार्रवाई नहीं की। एसडीएम की जांच में भी आरोप सही मिले। इस पर एसडीएम ने लाभार्थी और संबंधित पालिका कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश ईओ को दिए थे। कार्रवाई शुरू होते ही आरोपी ने गबन की1 लाख 20 हजार की रकम पालिका को लौटा दी। उधर,ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन सेजुड़े अध्यक्ष प्रवीण सैनी,महामंत्री संजय धीमान, रजनीश कुमार, जसवीर सिंह, श्याम राठी, जॉनी चौधरी, जाने आलम, राजीव नामदेव, इस्लाम प्रधान, पहल सिंह, रजनीश मोनू, गुलशन आजाद, अरुण कुमार, संजय लांबा, मित्रपाल, नरेश तोमर, हर्ष तिवारी ,अमित नंद, अभय कुमार, राजीव शास्त्री, अमित मंगोलिया, आदि पालिका कार्यालय में धरने पर बैठ गए। मांग कि मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाए। नपा अध्यक्ष अंबरीश गर्ग व ईओ चंद्रशेखर शर्मा ने उनसे मिलकर बताया कि पालिका के कुछ कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित है। इससे नियमानुसार शासन को पत्र भेजकर मंजूरी मांगी गई है। भरोसा दिया कि मंजूरी आने पर दो दिन में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस पर लोग धरना खत्म कर लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।