सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी सम्बन्धी गिरोह के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने की गैंगस्टर के तहत कार्यवाही

सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी सम्बन्धी गिरोह के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने की गैंगस्टर के तहत कार्यवाही

चार सदस्यों पर कसा शिकंजा, सहारनपुर और हरिद्वार के विभिन्न थानों में दर्ज हैं मुकदमे

नौकरी के नाम पर होता था ठगी का खेल, लोगों से पैसे जमा कर रजिस्ट्रेशन करने का दिया जाता था धोखा

किसी भी मामले के अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह

कोतवाली मंगलौर

भोले भाले लोगों को विभिन्न संस्थाओं के नाम पर प्रेरित कर उनसे ठगी करने वाले गैंग लीडर कृष्णकांत व उसीके परिवार के अन्य सदस्यों पर कार्यवाही करते हुए हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली मंगलौर में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

गैंग से जुड़े 04 सदस्य इंटरनेशनल फाउंडेशन बनाकर भोले-भाले लोगों से स्वास्थ्य कार्ड, कन्यादान, पेंशन फीस, महिला शिक्षा, ईएसआर, शॉपिंग कार्ड जैसी विभिन्न योजनाओं के रजिस्ट्रेशन करवाने, दफ्तर खोलकर देने तथा उसमें कार्य करने और लोगों से रजिस्ट्रेशन कराकर पैसा जमा कर धनराशि अर्जित करने के उद्देश्य से लालच देकर संस्थाओं में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर पैसा वसूलने जैसे गंभीर आरोप हैं।

उक्त संबंध में कोतवाली देवबंद, थाना नागल, थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर, कोतवाली रानीपुर, कोतवाली गंगनहर, कोतवाली मंगलौर व थाना बुग्गावाला में अभियुक्तों के विरुद्ध धोखाधड़ी के अभियोग पंजीकृत हैं।

गैंग के सदस्यों का विवरण
1-कृष्णकांत पुत्र विनोद निवासी नारसन खुर्द मंगलौर हाल निवासी जुर्स कंट्री ज्वालापुर हरिद्वार( गैंग लीडर)
2-विनोद पुत्र कीरतु निवासी उपरोक्त
3-राजेश पत्नी विनोद निवासी उपरोक्त
4-डेविड पुत्र विनोद निवासी उपरोक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।