गंगा सभा के गंगा सेवक दल एवं शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजनियरिंग,देहरादून के सैकड़ों एनसीसी वा एनएसएस कैडेट्स द्वारा सीसीआर गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

गंगा सभा के गंगा सेवक दल एवं शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजनियरिंग,देहरादून के सैकड़ों एनसीसी वा एनएसएस कैडेट्स द्वारा सीसीआर गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
गंगा सेवक दल के अभियान से जुड़ते हुए सभी कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ गंगा घाटों पर पड़े कूड़े को साफ किया तथा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

इस अवसर पर गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने छात्रों का आभार जताते हुए कहा की गंगा स्वच्छता,निर्मलता एवं पवित्रता का संदेश हमारे सनातन संस्कार में हैं और चूंकि एनसीसी एवम् एनएसएस से है तो वहा सेवा करने का जो भाव सिखाया जाता है वो आज आपने किया है हम भगवती गंगा से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करतें हैं।
गंगा सेवक दल के दलपति पुनीत त्रिपाठी एवं सचिव उज्ज्वल पंडित ने कहा की हम इस अभियान को एक। आंदोलन के रूप में खड़ा करेंगे। इसके स्तर को इतना व्यापक बनाने का प्रयास करेंगे की यह गंगा सेवा अनवरत नित्य प्रतिदिन चलती रहे और हर कोई इस अभियान से जुड़े। उन्होंने कहा की जिस प्रकार हम प्रतिदिन सांध्यकालीन गंगा आरती में लोगो को स्वच्छता की संकल्प दिलाते है इसी प्रकार विभिन्न संस्थानों में पहुंचकर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कॉलेज से आए लेफ्टिनें अनिरुद्ध कुलकर्णी ने कहा की गंगा सभा का यह कार्य सरहनीय है हमारा संस्थान भविष्य में भी गंगा सभा के साथ इस अभियान से जुड़ा रहेगा।
इस अवसर पर पुनीत झा,दीपांकर चक्रपाणि,शिवांकर चक्रपाणि,बाबूराम मिश्रा,अनिल कौशिक, सचिन गौतम,वैभव भक्त,आदित्य शिवपुरी,पियूष कौशिक, गौरव सरदार,युवराज मिश्रा बा अंश त्रिपाठी सहित सैकड़ों एनसीसी वा एनएसएस कैडेट्स मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।