किशोरी को भगाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
किशोरी सकुशल बरामद, मुकदमें में विवेचक ने पोक्सो एक्ट की धाराओं में की बढ़ोत्तरी
पथरी 17.4.2023 को फेरूपुर पथरी निवासी व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना पथरी में मु.अ.सं. 150/23 घारा-363 पंजीकृत कर विवेचना SI करुणा रौंकली के सुपुर्द की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा किशोरी व युवक को लक्सर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। दर्ज मुकदमे में धारा 366 भादवि व 11(4)/12 पोक्सो एक्ट बढ़ाई गई। बरामद युवक व किशोरी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
राबिन पुत्र सतीश निवासी गंगदासपुर फेरूपुर थाना पथरी हरिद्वारपुलिस टीम
SI करुणा रोकंली, कां जयपाल,कां आदेश,म.कां प्रियंका, कां वसीम (CIU रूड़की)
किशोरी को भगाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
