हरिद्वार पुलिस ने बरामद किए विभिन्न कंपनी के 252 मोबाइल फोन

 

हरिद्वार पुलिस ने बरामद किए विभिन्न कंपनी के 252 मोबाइल फोन

बरामद किए गए मोबाईल फोनों की बाजार कीमत करीब 43 लाख रुपए

बीते 06 माह में 01 करोड़ से ज्यादा कीमत के मोबाइल किए गए हैं बरामद

आज के युग में मोबाइल एक महत्वपूर्ण गैजेट है जिसका समय से मिल जाना राहत देता है। मुझे खुशी है कि इस दिशा में हमारी टीम बेहतर काम कर रही है” :: एसएसपी हरिद्वार

विगत तीन माह में जनपद के विभिन्न थानों में आमजन के खोए मोबाईल फोनों के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उक्त मोबाइल फोनों को रिकवर करने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर अक्षरशः खरा उतरते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करी और इस अवधि में खोए करीब 252 मोबाइल फोन बरामद किए।

सीओ ऑप्स सुश्री निहारिका सेमवाल के कुशल निर्देशन में दिए गए टास्क पर काम कर रही “साइबर क्राईम सेल, हरिद्वार” ने खोए हुए मोबाइलों के IMEI रन कराए तो उक्त मोबाइलों की लोकेशन उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों सहित अन्य प्रदेशों में भी मिली।

इसपर उक्त साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित जनपद पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर क्रमशः मोबाइलों को हरिद्वार मंगवाया गया।

बरामद किए गए अधिकतर मोबाइलों के स्वामी विभिन्न राज्यों से तीर्थयात्रा में हरिद्वार आए तीर्थयात्री थे जबकि कुछ मोबाइल फ़ोन स्थानीय निवासियों के हैं।

अपने खोये मोबाईल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लाते हुए हरिद्वार पुलिस ने करीब 4300000/- (तेंतालिस लाख रुपए) के मोबाइल फ़ोन बरामद किए। अथक प्रयासों से भारत के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक खोए हुए 252 मोबाइल फ़ोन बरामद करने में सफल रही साइबर क्राईम सेल टीम ने विगत 06 माह में 01 करोड़ 06 लाख कीमत के कुल 637 मोबाइल फोन बरामद कर सकुशल मोबाइल स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं।

हरिद्वार पुलिस की सभी पाठकों से अपील

कृपया कोई भी लावारिस फोन मिलने पर लालच से बचें और मोबाईल को तत्काल नजदीकी थाने/पुलिस चौकी में जमा करायें। ऐसा करने से आपकी छवि में सुधार के साथ-साथ आप संभाव्य अपराध से भी बचेंगे।

मोबाइलों का विवरण
1- Oneplus – 07, 2- Vivo – 64, 3- infinix – 05
4- In – 01, 5- Bencool – 01, 6- Itel – 08, 7- Honour – 01
8- iQoo – 01, 9- Lava – 01, 10- Techno – 04, 11- Nokia – 01
12- Samsung – 32, 13- Oppo – 60, 14-Redmi – 31
15- Realme – 29, 16-MI ……………………………………………………………………………………………….
Grand Total – 252

हरिद्वार साइबर क्राइम सेल टीम
1- इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल (प्रभारी)
2- उ.नि. अनुरोध व्यास
3- हे.का. विवेक यादव
4- हे.का. शक्ति गुसांई
5- हे.का. योगेश केंथौला
6- हे.का. अरुण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।