अवैध खनन में राजस्व व खनन विभाग की कार्यवाही में 2 स्टोन क्रेशर सीज।

अवैध खनन में राजस्व व खनन विभाग की कार्यवाही में 2 स्टोन क्रेशर सीज।

(माँ गंगा स्टोन क्रशर में गड्डा पाये जाने व पाल स्टोन क्रशर के द्वारा बाउंड्री के बहार से खनन किए जाने के कारण ) पाल स्टोन क्रशर की NOC निरस्त करने की रिपोर्ट की जाएगी प्रेषित , 15 दिन पूर्व भी किया था सीज

जिलाधिकारी हरिद्वार के द्वारा समय समय पर अवैध खनन की रोकथाम हेतु दिये गये आदेशो के क्रम में उपजिलाधिकारी हरिद्वार पूरन सिंह राणा व जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की टीमों द्वारा 02 स्टोन क्रेशरों पाल स्टोन क्रेशर, फेरुपुर रामखेड़ा व माँ गंगा स्टोन क्रेशर, चांदपुर की जांच/पैमाइश की गयी, जिसमें स्टोन क्रेशर के निकट अवैध खनन पाया गया, जिसका उपखनिज स्टोन क्रेशर के भण्डारणो में पाया गया है। स्टोन क्रेशर में अवैध खनन से जमा उपखनिज आर0बी0एम0 तथा पोर्टल से अधिक उपखनिज प्लांट परिसर में पाये जाने पर तत्काल दोनों स्टोन क्रेशरों को टीम द्वारा सीज कर दिया गया है। मौके पर पैमाइश की आख्या तैयार कर जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की जायेगी तथा सम्बंधित प्लांटों पर जुर्माना वसूला जायेगा। अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की लगातार कार्यवाही गतिमान है।
अवैध खनन की जांच टीम में पूरन सिंह राणा, उपजिलाधिकारी हरिद्वार, प्रदीप कुमार, जिला खनन अधिकारी, सुरेंद्र सिंह, कानूनगो, ममगाई पटवारी, मनीष कुमार, खान निरीक्षक, माधो सिंह, खनिज मोहर्रिर, खनन विभाग, राजस्व व खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।