कुलपति प्रो0 एन0पी0जोशी ने किया वि0वि0 मुख्यालय का औचक निरीक्षण

कुलपति प्रो0 एन0पी0जोशी ने किया वि0वि0 मुख्यालय का औचक निरीक्षण

छात्र छात्राओं से सीधा संवाद किया और कहा कि छात्रों की समस्या का समयबद्ध रूप से हो निराकरण – कुलपति प्रो0 एन0पी0जोशी

श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नवनियुक्त नियमित कुलपति प्रो0 एन0पी0जोशी द्वारा विश्वविद्यालय मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। कुलपति प्रो0 जोशी द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न अनुभागों में जाकर पंजिकाओं का भी निरीक्षण किया ! विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे छात्रों के भविष्य के प्रति गम्भीर रहें और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निदान करें।
कुलपति प्रो0 जोशी द्वारा निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं से सीधा संवाद किया उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण हेतु सहायक परीक्षा नियंत्रक को निर्देशित कर निर्णय लिया गया कि भविष्य में छात्र छात्राओं को स्वंय अनुभागों के चक्कर न काटने पड़े परीक्षा अनुभाग में एक कर्मचारी की तैनाती की जाय जो छात्र छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध रूप से उच्चधिकारियों से निराकरण करवायेगा। जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़।
कुलपति प्रो0 जोशी द्वारा कहा गया कि विष्वविद्यालय हित एंव छात्र हित के लिये वें हमेशा तत्पर रहे हैं। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में यदि सक्षम अधिकारी द्वारा छात्रों की समस्या का समाधान नही किया जाता है तो अब छात्र अपनी समस्या के लिये सीधे कुलपति से वार्ता कर सकते है। कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय में शिकायत पेटिका लगाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया जिससे अब छात्र अपनी समस्या को शिकायत पेटिका के माध्यम से भी कुलपति को अवगत करा सकते हैं।
डा0 जोशी द्वारा अवगत कराया गया कि विश्वविद्यालय के संगाठत्मक आधारभूत ढांचे को विकसित करने हेतु एक रूप रेखा तैयारी की जायेगी। विश्वविद्यालय में विभिन्न आवश्यक विभागों का सृजन करते हुये शासन तथा सरकार कोे पदों के सृजन का प्रस्ताव प्रेषित किया जायेगा।
कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय के अधिकारियों एंव कर्मचारी के आवासीय एंव कार्य स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं यथा कैन्टीन इत्यादि का निर्माण करने का भी संज्ञान लिया गया ताकि कर्मचारी स्वस्थ मन से कार्य सम्पादित कर सके।
निरीक्षण के दौरान सहायक परीक्षा नियंत्रक डा0 हेमन्त बिष्ट, डा0 बी0एल0 आर्य, सहायक कुलसचिव हेमराज चौहान, प्र0 प्रशासन सुनील नौटियाल, कुलदीप सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।