हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी/लेखपाल) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आयोजित की गई, जिसमे बुधवार को पौड़ी गढ़वाल जनपद के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी/लेखपाल) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आयोजित की गई, जिसमे बुधवार को पौड़ी गढ़वाल जनपद के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के अभ्यर्थियों की आज की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा में कुल 95 महिला अभ्यर्थियों में से 93 ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 86 महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुई । इसके अतिरिक्त साथ ही इस परीक्षा में कुल 143 पुरुष अभ्यर्थियों में से 138 पुरुष अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 124 पुरुष अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
उल्लेखनीय है कि जनपद देहरादून व बागेश्वर के अभ्यर्थियों की परीक्षा 25 अप्रैल को सम्पन्न हुई। यह परीक्षा 5 मई तक होनी है,जिसमे अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जनपदो के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर समिति सदस्य श्रीमती जूही मनराल पुलिस उपाधीक्षक हरिद्वार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ,जिला क्रीडा अधिकारी प्रदीप कुमार,सहायक भूलेख अधिकारी हरिहर उनियाल सांख्यिकी अधिकारी मदन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।