पुलिस द्वारा झपट्टा मारकर कर मोबाइल फ़ोन लूटने वालों पर कसा शिकंजा घटना के 24 घंटे के अंदर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार

पुलिस द्वारा झपट्टा मारकर कर मोबाइल फ़ोन लूटने वालों पर कसा शिकंजा घटना के 24 घंटे के अंदर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार*

बहादराबाद पुलिस ने वादी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह पुत्र नंद सिंह निवासी भटपार रानी देवरिया उत्तर प्रदेश की लिखित तहरीर पर मोटर साइकिल सवार 03 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा वादी का मोबाइल वन प्लस सी2 छीन कर ले जाने के संबंध में थाना हाज़ा और मुक़द्दमा अपराध संख्या 154/23 धारा 392 आईपीसीए पंजीकृत किया गया विवेचना उपनिरीक्षक विजयप्रकाश के सुपुर्द की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल प्रभारी थानाध्यक्ष द्वारा उपनिरीक्षक विजय प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन करते हुए घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस टीम द्वारा कड़ी पतारसी सुराग़रसी करते हुए तथा आस पास के सीसीटीवी केमरों को देखकर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति जिनके द्वारा मोबाइल छीना गया था कांवड़ पटरी पीर मज़ार ज्वालापुर की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ़्तार किया गया । मुक़दमा उपरोक्त में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई ।

गिरफ़्तार अभियुक्त

1. सुमित कुमार पुत्र स्वर्गीय सत्यपाल निवासी ग्राम नैतवाल सदाबाद थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष
2. विपिन कुमार पुत्र स्वर्गीय फूल सिंह निवासी रावलीमहदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष ।
3. महकार पुत्र बल सिंह निवासी रावली महदूद सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष

बरामदगी
1. एक अदद मोबाइल Ce2 OnePlus कंपनी
2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नम्बर UK 08 BA 0595 स्पलेण्डर

पुलिस टीम

1. उप निरी0अशोक सिरसवाल चौकी प्रभारी बाजार
2. उपनिरीक्षक विजय प्रकाश
3. कॉन्स्टेबल सुनील चौहान
4. कॉन्स्टेबल नेतृत्व यादव
5. कांस्टेबल मुकेश नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।