बेजुबान पशुओं पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित

बेजुबान पशुओं पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित

एसएसपी अजय सिंह व पशु संरक्षण/विशेषज्ञ द्वारा सब इंस्पेक्टरर्स का किया गया मार्गदर्शन

पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के परामर्श पर जनपद पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद स्थित कांन्फ्रेंस हॉल में एसएसपी अजय सिंह की अध्यक्षता में पशु कल्याण सम्बन्धी कानून विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश पुलिस विभाग को जानवरों पर हो रहे अत्याचारों के प्रति जागरूक करने तथा ऐसे दुष्कर्मियों को सजा दिलाने के लिए प्रोत्साहित करना था।कार्यशाला में पशु कल्याण विशेषज्ञ/ प्रशिक्षक गौरी मौलेखी व पशु अधिकार कार्यकर्ता श्रीमती रूबीना नितिन लयर द्वारा जनपद के सभी थानों से कार्यशाला में ऑनलाइन/प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित हुए उपनिरीक्षक गण को माननीय सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली व गृह मंत्रालय द्वारा बेजुबान पशुओं के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश के साथ ही उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम तथा पशु क्रुरता निवारण अधिनियम की जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन पर अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, एएसपी संचार विपिन कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका तोमर व सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल द्वारा दोनों अतिथियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।