हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में

हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में

गैंग बनाकर लड़ाई झगडे की घटनाओं को अंजाम देने संबंधी मामले में हुई दूसरी गिरफ्तारी

घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा मय जिंदा कारतूस किया गया बरामद

एक अभियुक्त को पूर्व में चाकू के साथ गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल

गैंग के अन्य सदस्यो की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी

कोतवाली लक्सर वादी मुकदमा सौरभ सैनी पुत्र स्व0 संजय सैनी निवासी-ग्राम भूरनी खतीरपुर लक्सर जिला हरिद्वार द्वारा अपने भाई उमंग के साथ आकाश उर्फ गांधी व कपिल आदि करीब 15-20 युवको द्वारा धारदार हथियारों के साथ मारपिटाई कर गम्भीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को पूर्व में चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासो के फलस्वरूप घटना के मुख्य आरोपी आकाश उर्फ गांधी पुत्र निर्मल निवासी ग्राम कुआंखेडा लक्सर जिला हरिद्वार को घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस के साथ भूरना रोड लक्सर से धर दबोचा गया।

शेष अन्य फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे।

गिरफ्तार अभियुक्त
आकाश उर्फ गांधी पुत्र निर्मल निवासी ग्राम कुंआखेडा लक्सर जिला हरिद्वार

बरामदगी
01 अदद तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस

पुलिस टीम
व0उ0नि0 अंकुर शर्मा,हे०का० हमीद खान, कानि0 अजीत तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।