हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में एसडीएम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार को बहादराबाद में नहर पटरी पर, जहां पूर्व में सिंचाई विभाग का पनचक्की भवन था, जिस पर कुछ लोगों ने भवन के बाहर व अन्दर दो मजार स्थापित कर दी थी, का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाया !

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में एसडीएम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार को बहादराबाद में नहर पटरी पर, जहां पूर्व में सिंचाई विभाग का पनचक्की भवन था, जिस पर कुछ लोगों ने भवन के बाहर व अन्दर दो मजार स्थापित कर दी थी, का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाया !
निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि जिसमें मजार स्थापित की गयी है, वह भवन वर्तमान में आपदा की दृष्टि से काफी जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है, ऐसे में कभी भी वहां पर कोई घटना घटित हो सकती है,
इसके अतिरिक्त धार्मिक आड़ में सरकारी संपति पर क़ब्ज़ा किया गया है को देखते हुये मजार से जुड़े हुये मौलवी आदि लोगों से टीम ने धार्मिक नीति एवं आपदा के दृष्टिकोण से बातचीत की। इस पर मजार से जुड़े हुये मौलवी आदि ने वर्तमान परिस्थितयों को देखते हुये इन दोनों मजारों एवं इनमें स्थापित दान पात्रों को स्वयं ही वहां से हटा दिया, जिस पर टीम ने उनका हार्दिक आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिलाधिकारी ने इस प्रकरण पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है कि सिंचाई विभाग की सम्पत्ति पर कैसे ये मजार स्थापित हो गयीं।
इस अवसर पर सीओ सुश्री निहारिका सेमवाल, सिंचाई विभाग के अधिकारी, मौलवी सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।