हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बंग्लादेश के सिविल सेवा संवर्ग के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बंग्लादेश के सिविल सेवा संवर्ग के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्तरों पर निभाये जाने वाले दायित्वों पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में भगवानपुर एसडीएम आशीष मिश्रा ने केंद्रीय, राज्य और जनपद स्तरीय प्रशासनिक ढांचे के संबंध में जानकारी दी। फैजल रहमान ने बांग्लादेश के 45 प्रशासनिक अधिकारियों के डेलीगेशन का नेतृत्व किया।
कलक्ट्रेट सभागार परिसर पहुंचने पर बंग्लादेश के सिविल सेवा संवर्ग के अधिकारियों का पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर संजीव शर्मा, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के डॉ0 ए0पी0 सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, खण्ड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।