पिता का हत्यारा कलयुगी बेटा गिरफ्तार

पिता का हत्यारा कलयुगी बेटा गिरफ्तार

नशे के आदी बेटे ने पिता के साथ मारपीट कर की थी हत्या

मृतक के दूसरे बेटे ने ही कराया खुद के भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत मोहन पुरा रुड़की निवासी जोगिंदर उर्फ अमित लाला ने मारपीट कर अपने पिता रामपाल की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई।

जिस संबंध में मृतक के दूसरे बेटे भूपेंद्र ने खुद के भाई जोगिंदर उर्फ अमित लाला के विरुद्ध अपने पिता की हत्या के संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी जोगिंदर उर्फ अमित लाला को गोलभट्टा मोहनपुरा से दबोचने में सफलता हासिल हुई।

अभियुक्त को न्याया0 के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया , न्याया0 द्वारा अभियुक्त को 14 दिवस के न्यायिक अभिरक्षा में रुड़की उपकारागार भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
जोगिंदर उर्फ अमित लाला पुत्र स्वर्गीय रामपाल निवासी लक्ष्मीनगर मोहनपुरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट
2. HC बिरेश खत्री
3 .कॉन्स अनिल चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।