हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुक्रवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी/लेखपाल) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित की गयी।

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुक्रवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी/लेखपाल) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित की गयी।

हरिद्वार के अभ्यर्थियों की शुक्रवार को हुई शारीरिक दक्षता व शारीरिक मानक परीक्षा में कुल 77 महिला अभ्यर्थियों में से 74 ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 72 महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुई साथ ही इस परीक्षा में कुल 82 पुरुष अभ्यर्थियों में से 79 पुरुष अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 79 पुरुष अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

उल्लेखनीय है कि अन्य जनपदों की यह परीक्षा पूर्व में ही चुकी है। इसके अतिरिक्त पूर्व में अनुपस्थित व अस्वस्थ कुल 18 अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा इस परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी गयी थी,जिसमे से 08 अभ्यर्थी आज उपस्थित हुए,जिनमे से 07 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।

इस तरह आज यह संपूर्ण परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई है, जिसके सकुशल सम्पन्न होने पर अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने सभी के सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया हैl

इस अवसर पर लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि विपुल जैन, सावेज अनवर ,समिति सदस्य श्रीमती जूही मनराल पुलिस उपाधीक्षक हरिद्वार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला क्रीडा अधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक भूलेख अधिकारी हरिहर उनियाल, सांख्यिकीय अधिकारी मदन बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।