दु:ख आतंकवादियो से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल रुचिन सिंह हुआ शहीद
राजौरी के इस पर्वतीय क्षेत्र में 3 -4 आतंकियों के छुपे होने की आशंका है. जम्मू कश्मीर में आतंकियों के ठिकाने तलाश कर उन्हें ढेर करने के लिए सेना लगातार इस तरह के अभियान चला रही है. इस अभियान के दौरान भारत माता ने अपने लालों को खो दिया.
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों मैं शुक्रवार को 5 जवान शहीद हो गए. सेना और सीआरपीएफ की जॉइंट टीम ने आतंकियों को ढेर करने के लिए तलाशी अभियान चलाया हुआ था. इस दौरान आतंकवादियों से कड़ी मुठभेड़ हो गयी. आतंकियों ने विस्फोटक से ब्लास्ट किया. शहीद होने वाले जवानो में उत्तराखंड के जवान रुचिन सिंह रावत भी शामिल हैं. रुचिन सिंह रावत चमोली जिले की गैरसैण तहसील के कुनिगढ़ गांव के रहने वाले थे. उनके परिवार में उनके माता पिता, पत्नी और एक बेटा है. शहीद रुचिन की तैनाती जम्मू कश्मीर के उधमपुर यूनिट में थी. वे 9 पैरा में कमांडो थे.
दु:ख आतंकवादियो से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल रुचिन सिंह हुआ शहीद
