हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी हेतु उपयुक्त भूमि चिह्नित किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी हेतु उपयुक्त भूमि चिह्नित किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में विभिन्न पहलुओं के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिस पर गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी के प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि हरकीपैड़ी पर जहां पर गुरूग्रन्थ साहिब की पूजा की जाती थी, वहीं पर गुरूद्वारे के लिये जगह आवंटित की जाये, जिसका श्रीगंगा सभा द्वारा पुरजोर विरोध किया गया। बैठक में रानीपुर मोड़ प्रेम नगर आश्रम के पास स्थित उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी का निर्माण कराने के सम्बन्ध में प्रतिनिधिमण्डल को बताया गया कि सम्बन्धित स्थान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन है, जिसके लिये उत्तराखण्ड सरकार/शासन के माध्यम से अनुरोध किया जायेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(प्रशसन) पी0एल0 शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई उ0प्र0, अध्यक्ष ज्ञान गोदड़ी सरदार हरजीत सिंह दुवा, संरक्षक सन्त जगजीत सिंह शास्त्री, महामंत्री श्रीगंगा सभा तन्मय वशिष्ठ, अध्यक्ष नितिन गौतम सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।