हरिद्वार: डॉ0 आर0जी0 आनन्द सदस्य, नेशनल कमीशन फॉर प्रोटक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर), नई दिल्ली ने मंगलवार को बाल विकास परियोजना, हरिद्वार शहर के गंगा नगर-05 ज्वालापुर विष्णु लोक कालोनी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का दौरा किया।

हरिद्वार: डॉ0 आर0जी0 आनन्द सदस्य, नेशनल कमीशन फॉर प्रोटक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर), नई दिल्ली ने मंगलवार को बाल विकास परियोजना, हरिद्वार शहर के गंगा नगर-05 ज्वालापुर विष्णु लोक कालोनी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का दौरा किया।

डॉ0 आर0जी0 आनन्द सदस्य, एनसीपीसीआर जैसे ही ज्वालापुर विष्णु लोक कालोनी स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे तो उन्होंने पूरे आंगनबाड़ी केन्द्र का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि आज कितने बच्चे उपस्थित हैं। इस पर अधिकारियों ने बताया कि कुल 19 बच्चे उपस्थित हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों से मुलाकात की तथा उन्हें गोद में बैठाते हुये बच्चों से प्यार से पूछा कि आप लोगों को इस केन्द्र में आने पर कैसा लगता है। इस पर बच्चों ने कहा कि हमें यहां आने पर बहुत अच्छा लगता है तथा हम बेसब्री से आंगनबाड़ी केन्द्र के खुलने का इंतजार करते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आंगनबाड़ी केन्द्र पूरे देश के लिये प्रेरणा के स्रोत हैं।
सदस्य ने निरीक्षण के दौरान पुलिस के अधिकारियों से पॉक्सो के मामलों की जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि यहां पॉक्सो के केस न के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पुलिस चाइल्ड फ्रेंडली है।

इस अवसर पर एस0पी0 सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, पार्षद सुनील पाण्डेय, रमेश चंद बिंदल, सीडीपीओ संगीता गोयल, सुपरवाइजर गीता शर्मा, कविता जाखड़, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री- यशोदा शर्मा, आशा भट्ट, मधु पासवान, आंगनवाड़ी सहायिका रश्मि, ममता और जसपाल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
शेखर चंद सुयाल, विदाई कार्यक्रम आयोजित एसपी क्राईम निशा यादव सहित अन्य ऑफिसर्स ने नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं। पुलिस कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह किया गया भेंट।
0 Minutes
Uncategorized
खेतों में ट्यूबवेल चलाने हेतु लगे विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी का मंगलौर पुलिस ने किया खुलासा। चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण व तार के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न।
0 Minutes
Uncategorized
अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला व मेला अस्पताल की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा की।