हरिद्वार विवेक श्रीवास्तव लोकेशन हैड गोदरेज इंटेरियो सिडकुल हरिद्वार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर मे नवनिर्मित शौचालय काम्पलेक्स व हैंड वाश यूनिट का किया लोकार्पण,

हरिद्वार विवेक श्रीवास्तव लोकेशन हैड गोदरेज इंटेरियो सिडकुल हरिद्वार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर मे नवनिर्मित शौचालय काम्पलेक्स व हैंड वाश यूनिट का किया लोकार्पण,

उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी एवं उनका स्वस्थ्य बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज के बच्चे कल का भविष्य है और यदि वर्तमान अच्छा होगा तभी भविष्य बेहतर होगा, साथ ही उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी जिससे वे बीमारियों से बच सके । गोदरेज गुड एंड ग्रीन वाश प्रोजेक्ट के तहत् आदर्श युवा समिति द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर मे शौचालय काम्पलेक्स व हैंड वाश यूनिट का निर्माण कराया गया । जिसमें बालक बालिकाओं के लिये अलग अलग चाइल्ड फै्रन्डली शौचालय, युरिनल व हाथ धोने के नलों का निर्माण कराया गया। इससे पूर्व राजकीय प्राथमिक खालाटीरा व राजकीय हाईस्कूल टाण्डा टीरा में शौचालय काम्पलेक्स का निर्माण किया गया है। जिसके लोकार्पण कार्यक्रम में श्री प्रफुल्ल मोरे एसोसिएट चीफ मैनेजर सी एस आर गोदरेज बायस एंड कम्पनी मैनुफैक्चर लिमिटेड ने कहा कि स्कूल में स्वच्छता सुविधाओं का रख-रखाव अब ग्राम पंचायत एवं स्कूल प्रशासन की संयुक्त रूप से जिम्मेदारी लेनी होगी।
श्री अनुज संकुल प्रभारी ने कहा कि बच्चों में अच्छी आदतो का निर्माण विद्यालय से होता है, जिसके आधार पर वे अपना जीवन सफल बना सकते है। स्कुलों में अच्छी सुविधायें बच्चों को अच्छे नागरिक बनाने में सहायक होगी।
इस अवसर पर कम्पनी के मुख्य मानव संसाधन प्रबन्धक श्री जगपाल सिंह ने कहा कि कम्पनी जरूरतमंद व आर्थिक रूप से पिछडे क्षेत्र के विद्यालयों में विकास कार्य कर रही है, साथ ही उन्होंने बच्चों से कहा कि वे स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें अपने विद्यालय एवं घर के आस-पास गन्दगी न करें और अन्य लोगों को भी न करने दें। इसके साथ ही शौचालय का सही तरीके से प्रयोग करेगें और घर जाकर घरवालों को भी शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगें।
आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष लखबीर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था का लक्ष्य ऐसे समाज की स्थापना करना है जहां बेहतरी व समानता के अवसर प्राप्त हों। संस्था विद्यालयों में स्वच्छता व पेयजल सम्बन्धी भौतिक संसाधनों को बेहजर बनाने व छात्र-छात्राओं स्वच्छता व्याहार विकसित करने के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वराज सिंह पूर्व ग्राम प्रधान ने की व संचालन कनिका बिष्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में आदर्श युवा समिति के सचिव दलमीर सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया कार्यक्रम में बेगमपुर के पूर्व ग्राम प्रधान, ग्रामवासी, प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर के प्रधानाध्यापिका श्रीमती अल्का चैहान एवं विद्यालय का समस्त स्टाॅफ, विद्यालय के बच्चे व आदर्श युवा समिति के विनिता मेहता, अंग्रेज सिह ,विपिन, अनुज, रजनी, राहुल, रेखारानी ,मोहसीन ,नीलम, पूजा, अनमोल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।