अवैध भण्डारण में लिप्त स्टोन क्रेशर को किया सीज,

अवैध भण्डारण में लिप्त स्टोन क्रेशर को किया सीज,

गत रात्री संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी, भगवानपुर व जिला खान अधिकारी, हरिद्वार के नेतृत्व में राजस्व विभाग व खनन विभाग के स्टाफ के साथ रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें टीम द्वारा लाम ग्रांट, शहीदवाला ग्रांट व बंजारावाला में रात को औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई वाहनों को चेक किया गया, जिसमें सभी में सही रवन्ना पाये गये। रात 1.30 बजे लाम ग्रांट में एक स्टोन क्रेशर के संचालन की आवाज सुनी गयी जिसमें तत्काल टीम स्टोन क्रेशर पर पहुंची। स्टोन क्रेशर प्लांट में पड़े उपखनिज रोड़ी, डस्ट, कोरसेंड आदि की पैमाइश की गयी, जिसमें ई रवन्ना पोर्टल से  3972.455 टन उपखनिज अधिक भण्डारित पाया गया, जिसमें स्टोन क्रेशर पर 5,56,144.00 रु0 का जुर्माना ठोका गया है। स्टोन क्रेशर को मौके पर ही सील कर दिया गया तथा खान अधिकारी द्वारा तुरंत ही रात को पोर्टल बन्द कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण की औचक निरीक्षण जांच में आशीष मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी, भगवानपुर, प्रदीप कुमार, जिला खान अधिकारी, हरिद्वार, राजस्व विभाग के राजस्व उपनिरीक्षक, खनन विभाग के सर्वेयर विवेक कुमार, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह सहित पी0आर0डी0 स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।