एसएसपी हरिद्वार की पहल पर जनपद के थाना क्षेत्र के कस्बा बहादराबाद में आयोजित की गई चौपाल

एसएसपी हरिद्वार की पहल पर जनपद के थाना क्षेत्र के कस्बा बहादराबाद में आयोजित की गई चौपाल

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अंतर्गत हरिद्वार को नशा मुक्त करने हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जनपद पुलिस द्वारा जनता को जागरूक हेतु कस्बा बहादराबाद में चौपाल आयोजित की गई। जिसमें लोगों को नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत जागरूक करते हुए नशे के दुष्प्रभावो के बारे में बताया गया, साइबर क्राइम, उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड करने व उसमें निहित अन्य एप जैसे गौरा शक्ति, साइबर शिकायत, सत्यापन, ई एफआईआर एप का इस्तेमाल करने तथा यातायात नियमों के अनुपालन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में ग्रामसभा के नवयुवकों को नशे से बचने हेतु युवक मंगल दल व ग्राम सुरक्षा समिति को बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग/सहयोग करने हेतु निर्देशित किया।

नशे के विरुद्ध विधिनुरूप दंडिक कार्यवाही, जागरूकता व संवेदीकरण अभियान जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।