पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

फरार हुए 15 हजार के इनामी बदमाश गुल्लू उर्फ तस्लीम की तलाश

पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा 10000 रुपये की इनाम देने की घोषणा की गयी

एक पुलिस जवान मामूली घायल, दोनों को अस्पताल में कराया गया था रात भर्ती, मौके से फरार दूसरे अभियुक्त को देर रात किया गया गिरफ्तार

बदमाशों का गढ़ नहीं है हरिद्वार, रात के अंधेरे में गलत काम करने वाले हमारी रडार पर, कड़ी कार्रवाई होना निश्चित, कोई नहीं बचेगा: एसएसपी

बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत गोकशी की सूचना पर मौके पर पहुंची बहादरबाद पुलिस व CIU रुड़की टीम द्वारा कोर कॉलेज के पास भारापुर जाने वाले कच्चे मार्ग के किनारे बने खेतों में कॉम्बिंग करने पर कुछ व्यक्तियों को एक जीवित गाय व गोकशी उपकरणों के साथ गोकशी की तैयारी हालत में होने पर पुलिस टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किए जाने पर अचानक बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया।

अचानक हुई घटना में कांस्टेबल नितिन के बाएं हाथ पर गोली छूते हुए निकल गयी जिस पर पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सावेज पुत्र भूरा निवासी ग्राम गंदेबडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के पैर में गोली लगी जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। घायल सिपाही व बदमाश को सिविल हॉस्पिटल रुड़की में उपचार दिलाया गया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह द्वारा कमान संभालते हुए पुलिस टीम समेत मौके पर आए अन्य पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांबिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा फरार हुए बदमाशों में से एक बिलाल पुत्र कयूम निवासी चांदपुर थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर यू.पी को दबोचने में सफलता हासिल हुई पुलिस से भागने की कोशिश में बदमाश का पैर टूट गया जिसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया।

फरार हुए 15 हजार के इनामी बदमाश गुल्लू उर्फ तस्लीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम चांदपुर थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश की तलाश जारी है।

हरिद्वार में वर्ष 2022 में जनपद में गौकशी के कुल 119 मुकदमे दर्ज हुए जिनमें 162 व्यक्तियों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
जबकि वर्ष 2023 में अभी तक जनपद में गौकशी के कुल 51 मुकदमे दर्ज हुए जिनमें 68 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

अभियुक्त
१ सावेज पुत्र भूरा कुरेशी निवासी ग्राम गंदेबडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर
२ बिलाल पुत्र कयूम निवासी चांदपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश

फरार अभियुक्त
गुल्लू उर्फ तस्लीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम चांदपुर थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश

बरामदगी
1 02 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस
2 02 मोटर साइकिल
3 गौकशी उपकरण
4. एक जिंदा गाय

नोट- पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा 10000 रुपये की इनाम देने की घोषणा की गयी

पुलिस टीम

नितेश शर्मा थानाध्यक्ष बहादराबाद,उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज,उप निरीक्षक मनोहर भंडारी प्रभारी CIU रूड़की,
हेड कांस्टेबल अशोक,हेड कांस्टेबल सुरेश रमोला कां0 राहुल नेगी,कां0 नितिन,कां0 847 विकास थापा,कां0 264 शाहआलम,कां0764 दिनेश,का0 राहुल देव,का0 सुनील,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।