बाइक व स्कूटर से प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करते 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 1 लाख 14 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक व स्कूटर जब्त

 

बाइक व स्कूटर से प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करते 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

1 लाख 14 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक व स्कूटर जब्त

पड़ोसी राज्य से की जा रही थी नशीली दवाइयों की सप्लाई

कई मेडिकल स्टोर आ सकते हैं कार्यवाही की जद में

देवभूमि को नशा मुक्त बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस धरातल पर काम कर रही है, धर्मनगरी में जहर घोलने वालों को छोडेंगे नहीं :: एसएसपी

हरिद्वार / कोतवाली मंगलौर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों इस्तकार व विनीत को बाइक व स्कूटर से नशीली दवाइयों की तस्करी करते हुए 1 लाख 14 हजार नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट व तस्करी में प्रयुक्त वाहनों के साथ दबोचा गया।

अभियुक्तों द्वारा नशे की दवाइयां मु0नगर से लाकर हरिद्वार के मेडिकल स्टोरों में सप्लाई की जाती थी। ऐसे सभी मेडिकल स्टोरों को चिन्हित किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
१ इस्तकार पुत्र निसार अहमद निवासी लाला वाली गली पुरानी तहसील रुड़की कोतवाली गंगनहर
२ विनीत पुत्र रामकुमार निवासी गली नंबर 2 दक्षिणी कृष्णापुरी कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर

बरामदगी
1- अल्प्राजोलम टैबलेट- 1 लाख 14 हजार
2- मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस- 01
3- स्कूटर- 01

पुलिस टीम
CO मंगलौर बहादुर सिंह चौहान
प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल
SI पुष्पेंद्र सिंह
का0 मनीष, का0 संजय, का0 बलबीर, का0 नरेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गोकशी करने वाले तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपित कब्जे से 260 किलोग्राम गौमांस तथा पांच जीवित गोवंश बरामद। गोकशी करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई, कब्जे से गोमांस सहित उपकरण बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद में ग्राम समाज की भूमि के अवैध विनिमय के मामले में हाईकोर्ट ने यथास्थिति के दिए आदेश।
0 Minutes
Uncategorized
पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अंतर्गत मंडी समिति प्रांगण में कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की उपस्थिति में पोषण किट,वितरण की। शिक्षा सहायता किट, हाइजीन किट वितरण एवं मोबाइल वैन के माध्यम से श्रमिकों की स्वास्थ जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
1 Minute
Uncategorized
शेखर चंद सुयाल, विदाई कार्यक्रम आयोजित एसपी क्राईम निशा यादव सहित अन्य ऑफिसर्स ने नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं। पुलिस कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह किया गया भेंट।