बिना रबन्ने वे ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग, हरिद्वार की कार्यवाही में अवैध परिवहन में 6 ट्रैक्टर व 2 ट्रक सीज कार्यवाही जारी,

बिना रबन्ने वे ओवरलोड वाहनों पर खनन विभाग, हरिद्वार की कार्यवाही में अवैध परिवहन में 6 ट्रैक्टर व 2 ट्रक सीज कार्यवाही जारी,

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अवैध खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके क्रम में जनपद में अवैध खनन व परिवहन की शिकायत पर खनन विभाग लगातार एक्टिव है। कल गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि बहादराबाद- अलीपुर- भोगपुर क्षेत्र में अवैध उपखनिज से भरे वाहन परिवहन करते है, जिसमें जिला खनन अधिकारी हरिद्वार प्रदीप कुमार द्वारा खनन निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर सुबह 6 बजे औचक निरीक्षण हेतु भेजा गया, जिसमें टीम द्वारा 01 घोड़ा ट्रक व 01 ट्रैक्टर बिना रवन्ना के पकड़ कर पथरी स्थित लक्ष्मी स्टोन क्रेशर के मुंशी को सुपुर्द किया गया है। तदोपरांत टीम द्वारा भोगपुर में औचक निरीक्षण में 01 ट्रक बिना रवन्ना के पकड़े गये है जो स्टोन क्रेशर में खडा कर सुपुर्दगी क्रेशर के मुंशी को दी गयी है। उक्त के उपरांत टीम को खबर मिली कि भिक्कमपुर क्षेत्र में ट्रैक्टरों द्वारा अवैध उपखनिज परिवहन किया जा रहा है, जिसमें टीम द्वारा 5 ट्रैक्टर सीज कर पुलिस चौकी भिक्कमपुर के सुपुर्द की गयी है।
औचक निरीक्षण टीम में मनीष कुमार, खनन निरीक्षक, सर्वेयर विवेक कुमार, खनिज मोहर्रिर विजय सिंह, माधो सिंह व पी0आर0डी0 स्टाफ पदम् उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *