माल से भरे ट्रक में लगी आग पर दमकल कर्मचारियों ने काफी देर तक रेस्क्यू कर पाया काबू

माल से भरे ट्रक में लगी आग पर दमकल कर्मचारियों ने काफी देर तक रेस्क्यू कर पाया काबू

डीजल टेंक तक पहुंचने से पहले दमकल कर्मचारियों में आग पर काबू पाया,दाना व कैमिकल हुआ राख

फायर स्टेशन रूड़की
हरिद्वार/ झबरेड़ा लखनौता चौक के पास एक ट्रक में आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंच कर होज पाइप से पंपिंग कर आग को बुझाने का प्रयास किया किन्तु आग लगातार तीव्र होती जा रही थी। मौके की नजाकत को देखते हुए फायर स्टेशन रुड़की से एक और फायर यूनिट को मौके पर बुलाकर संयुक्त रूप से काफी देर तक दमकल के कर्मचारियों ने रेस्क्यू करते हुए आग पर काबू पाया !

ट्रक में केमिकल और दाना (पशु चारा) होने के कारण तेजी से फैल रही आग के डीजल टैंक तक पहुंचने के संभावित खतरे के बीच आग पर काबू पाना बेहत जोखिमपूर्ण था। आग के चलते ट्रक में रखा सामान (केमिकल एवं पशु चारा/ दाना) नष्ट हो गया लेकिन टीम ने बिना जनहानि के ट्रक को भी जलने से बचा लिया गया।

फायर स्टेशन रुड़की टीम
1 LFM नजाकत अली
2 LFM गयूर अली
3 DR. विपिन सिंह तोमर
4 FM हरिश्चंद्र राणा

फायर यूनिट मंगलौर टीम
1 LFM अजब सिंह
2 DR. अब्दुल रहमान
3 FM अजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी। सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।
0 Minutes
Uncategorized
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार। विधिवत मंत्रोच्चार के बीच की अस्त्र-शस्त्र, औजार व मशीनों की पूजा अर्चना। पुलिस लाइन सहित सभी थानों में भी मनाया गया विश्वकर्मा दिवस।
0 Minutes
Uncategorized
नाबालिग को इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल मे फंसा दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के हैं आरोप में किया गिरफ्तार। पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी युवक को बिजनौर से किया गिरफ्तार। बिजनौर से आरोपी मिलने आया हरिद्वार, दुष्कर्म कर हो गया था फरार।
0 Minutes
Uncategorized
गोकशी करने वाले तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपित कब्जे से 260 किलोग्राम गौमांस तथा पांच जीवित गोवंश बरामद। गोकशी करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई, कब्जे से गोमांस सहित उपकरण बरामद।