अल्मोड़ा जेल में बंद कुख्यात कलीम ने मांगी थी प्रॉपर्टी डीलर से 01 करोड़ की फिरौती, एक करोड़ की फिरौती व घर पर फायरिंग करने के संबंध में ₹5000/- का इनामी अभियुक्त नवीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

अल्मोड़ा जेल में बंद कुख्यात कलीम ने मांगी थी प्रॉपर्टी डीलर से 01 करोड़ की फिरौती,

एक करोड़ की फिरौती व घर पर फायरिंग करने के संबंध में ₹5000/- का इनामी अभियुक्त नवीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

आर्यनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर को धमकाने के लिए कलीम ने गुर्गों से करायी थी घर पर फायरिंग

हर अपराधी का देर सवेर कानून की गिरफ्त में आना तय, भयमुक्त समाज का निर्माण सर्वोपरि :: एसएसपी अजय सिंह

कोतवाली ज्वालापुर आर्यनगर ज्वालापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर को कॉल कर एक करोड़ रूपए की फिरौती मांगने सम्बन्धी प्रकरण में लगभग 03 वर्षों से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी अभियुक्त नवीन को एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों के अनुक्रम में गठित टीम द्वारा हिसार हरियाणा से दबोचने में सफलता हासिल की है।

अल्मोड़ा जेल में बंद अपने भाई को मिलने गए अभियुक्त नवीन की आईडी पर लिए गए सिम से ही कुख्यात गैंगस्टर कलीम ने प्रॉपर्टी डीलर को कॉल कर 01 करोड़ की फिरौती मांगी थी। तत्पश्चात धमकाने की नियत से गैंगस्टर कलीम ने अपने गुर्गों से प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया था।

फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के अनेक प्रयास करने पर भी सफलता न मिलने पर अपना धैर्य बनाए रख पुलिस टीम ने कल मु0अ0सं0 525/ 2020 धारा 386/506 आईपीसी में अभियुक्त उपरोक्त को उसके घर से दबोचा गया। एसएसपी हरिद्वार द्वारा घोषित ₹5000/- के इनामी अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इनामी अभियुक्त का विवरण
नवीन कुमार पुत्र जगबीर सिंह ग्राम चंदवा थाना सदर हांसी जिला हिसार हरियाणा।

पुलिस टीम
SHO ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा ,SI महिपाल सैनी,C संदीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी। सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।
0 Minutes
Uncategorized
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार। विधिवत मंत्रोच्चार के बीच की अस्त्र-शस्त्र, औजार व मशीनों की पूजा अर्चना। पुलिस लाइन सहित सभी थानों में भी मनाया गया विश्वकर्मा दिवस।
0 Minutes
Uncategorized
नाबालिग को इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल मे फंसा दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के हैं आरोप में किया गिरफ्तार। पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी युवक को बिजनौर से किया गिरफ्तार। बिजनौर से आरोपी मिलने आया हरिद्वार, दुष्कर्म कर हो गया था फरार।
0 Minutes
Uncategorized
गोकशी करने वाले तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपित कब्जे से 260 किलोग्राम गौमांस तथा पांच जीवित गोवंश बरामद। गोकशी करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई, कब्जे से गोमांस सहित उपकरण बरामद।