उपवा अध्यक्षा एवं एसपी क्राइम के सम्मुख फन रेस में बच्चों ने दिखाया दमखम खचाखच भरी भीड़ ने की प्रतियोगी बच्चों की हौसलाअफजाई विजेता छात्र-छात्राओं को निर्णायक मण्डल द्वारा किया गया सम्मानित

उपवा अध्यक्षा एवं एसपी क्राइम के सम्मुख फन रेस में बच्चों ने दिखाया दमखम

खचाखच भरी भीड़ ने की प्रतियोगी बच्चों की हौसलाअफजाई

विजेता छात्र-छात्राओं को निर्णायक मण्डल द्वारा किया गया सम्मानित

पुलिस लाइन रोशनाबाद देर शाम पुलिस लाइन हरिद्वार स्थित बहुउद्देशीय हॉल में पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्राइमरी विंग के बच्चो का स्पोर्ट्स डे और पिछले सत्र के शैक्षिक व विभिन्न गैर शैक्षिक गतिविधि, प्रतियोगिताओ का पारितोषक समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

दर्शकों/अभिभावकों से खचाखच भरे हॉल में आयोजित कार्यकम की मुख्य अतिथि जिला उपवा अध्यक्षा श्रीमती दीपाली सिंह, SP क्राइम श्रीमती रेखा यादव, CO ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करने के पश्चात विजेता छात्रों को सार्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

विभिन्न कक्षाओं के छोटे छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़कर विभिन्न फन रेस जैसे फ्रॉग रेस, रेडी टू गो स्कूल रेस, कार्ड बोर्ड रेस, पिरामिड़ मेकिंग रेस और डांस में कुशलता दिखाकर जनता का मन मोहा। बच्चों का प्रदर्शन देख दर्शक व अभिभावक भी उत्साहित दिखाई दिए।

जनपद उपवा अध्यक्षा श्रीमती दीपाली सिंह ने सभी विजेता बच्चो को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। SP क्राइम श्रीमती रेखा यादव ने सभी बच्चो को स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ खेल और अन्य गतिविधि/प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने की सलाह दी। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल द्वारा सभी छात्र छात्राओं को कई उदाहरण देते हुए शिक्षा के साथ साथ खेल का महत्व भी बताया।

मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित जन द्वारा प्रधानाचार्य ममता तोमर के कुशल प्रबंधन एवं स्कूल स्टाफ को कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।