मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल, हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल, हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धर्म एवं संस्कृति का लगातार उत्थाान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मन्दिर बनाने का कई वर्षों का सपना अब साकार होने जा रहा है। वहां श्रीराम का भव्य व दिव्य मन्दिर तैयार हो रहा है। उज्जैन में महाकालेश्वर ने दिव्य व भव्य स्वरूप प्राप्त कर लिया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद वहां का पूरा स्वरूप ही परिवर्तित हो गया है। वहां पर अब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा से पवित्र जल लेकर वहां आसानी से जलाभिषेक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय में रोपवे बन जाने से केदारनाथ तथा हेमकुण्ड धाम की यात्रा और भी आसान होने वाली है। चारधाम यात्रा की भांति कुमाऊं में मानासखंड मन्दिर माला मिशन के तहत कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता के लिए बनाई गई समिति ने 90 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूरा कर लिया है, जो आगामी 30 जून तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में जबरन धर्मान्तरण की रोकथाम के लिये सख्त कानून बनाया गया है।

बैठक में परम पूज्य महामण्डलेश्वर युग पुरूष स्वामी परमानन्द गिरिजी महाराज, परम पूज्य शंकराचार्य वासुदेवानन्द सरस्वती, राम राजेश्वरा,महाराज, महामण्डलेश्वर विश्वेश्वरानन्द, महाराज, महामण्डलेश्वर यतीन्द्रानन्द गिरि , स्वामी विवेकानन्द महाराज, सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा रवीन्द्र पुरी, स्वामी गिरधर गिरि महाराज आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के कोने-कोने से आये हुये धर्माचार्यों, सन्त-महात्माओं का एक-एक करके माल्यार्पण करते हुये उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर दिनेश, राजेन्द्र पंकज, अशोक तिवारी, चम्पत राय, मिलिन्द पराडे, नितिन गौतम, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0एल0 शाह, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एस0पी0 सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सन्त-महात्मा, कार्यकर्ता सहित श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी। सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।
0 Minutes
Uncategorized
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार। विधिवत मंत्रोच्चार के बीच की अस्त्र-शस्त्र, औजार व मशीनों की पूजा अर्चना। पुलिस लाइन सहित सभी थानों में भी मनाया गया विश्वकर्मा दिवस।
0 Minutes
Uncategorized
नाबालिग को इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल मे फंसा दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के हैं आरोप में किया गिरफ्तार। पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी युवक को बिजनौर से किया गिरफ्तार। बिजनौर से आरोपी मिलने आया हरिद्वार, दुष्कर्म कर हो गया था फरार।
0 Minutes
Uncategorized
गोकशी करने वाले तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपित कब्जे से 260 किलोग्राम गौमांस तथा पांच जीवित गोवंश बरामद। गोकशी करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई, कब्जे से गोमांस सहित उपकरण बरामद।