हरिद्वार: श्रीमती अंजना पंवार उपाध्यक्षा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में, सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में, सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिणिक जीवन का अध्ययन करने तथा उनके पुनर्वास के लिये स्वरोजगार योजना के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: श्रीमती अंजना पंवार उपाध्यक्षा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में, सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में, सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिणिक जीवन का अध्ययन करने तथा उनके पुनर्वास के लिये स्वरोजगार योजना के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पी0एल0 शाह अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) ने उपाध्यक्षा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार को हरिद्वार की धार्मिक, सामाजिक, भौगौलिक, जनसंख्या तथा आर्थिक पृष्ठभूमि एवं नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत आदि में सफाई कार्मिकों की भूमिका के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुये श्रीमती अंजना पंवार उपाध्यक्षा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री के मन में अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति के प्रति काफी संवेदना हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में जो 25वां स्थान मिला है, उसमें इन सफाई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है।
श्रीमती अंजना पंवार ने नगर निगम हरिद्वार एवं रूड़की आदि के अधिकारियों से नगर निगमों आदि में सफाई कर्मचारियों के ढांचे, डोर-टू-डोर कूड़ा कलक्शन तथा यहां की सफाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने यह भी बताया कि ठेके पर सफाई व्यवस्था कराने के अलावा विशेष आयोजनों में सफाई की अलग से व्यवस्था की जाती है। उपाध्यक्षा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सफाई व्यवस्था ठेके पर न कराकर इसके लिये सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाये।
बैठक में सफाई कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना पंवार के सम्मुख कम वेतन मिलना, ई0पी0एफ0 की कटौती न होना, वेतन मिलने में विलम्ब होना, पेंशन का बन्द होना, मृतक आश्रित के पद पर नौकरी दिलाया जाना, नियमित भर्ती किया जाना, अवकाश अवधि में दोगुना भुगतान किया जाना, आदि विभिन्न समस्याओं को रखा। इस पर अध्यक्षा श्रीमती अंजना पंवार, ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन्हें श्रम कानूनों के अनुसार वेतन दिया जाये, सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जाये, प्रत्येक सफाई कर्मचारी का ब्लड गु्रप सहित आईकार्ड बनाया जाये, प्रत्येक तीन महीने में सफाई कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप किया जाये तथा इन्हें मौसम के अनुसार वर्दी दी जाये।
उपाध्यक्षा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि मृतक आश्रितों को समय पर नौकरी उपलब्ध कराई जाये, जितने भी पेंशन प्रकरण हैं, उनका 25 दिन के भीतर निराकरण किया जाये, सफाई कर्मचारी के रहने के लिये आवासीय कालोनी के सम्बन्ध में विचार किया जाये, उनके बच्चों को आगे बढ़ाने के लिये आरटीई के माध्यम से मदद की जाये, वाचनालय की व्यवस्था की जाये, सफाई कर्मचारियों को अपने कपड़े बदलने के लिये चेंजिंग रूम की सुविधा यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाये तथा चेंजिंग रूम का प्रस्ताव तैयार कर यथाशीघ्र शासन को भेजा जाये, सफाई कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये प्रत्येक मौसम का ध्यान रखते हुये सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाये, सफाई कर्मचारियों का बीमा कराया जाये, सफाई कर्मचारियों का सफाई ठेकेदारों के पास जो भी धनराशि लम्बित है, उसका तुरन्त भुगतान किया जाये, सफाई कर्मचारियों के जो पदोन्नति के पद हैं, उन पर तुरन्त डीपीसी करते हुये पदोन्नति प्रदान की जाये, सभी सफाई कर्मचारियों को पी0आर0डी0 के समान वेतन देने के लिये शासन को प्रस्ताव भेजा जाये।
श्रीमती अंजना पंवार ने समीक्षा बैठक में सफाई कर्मचारियों को बैंकों से स्वरोजगार के लिये कितने आवेदन आये तथा कितनों को ऋण उपलब्ध कराया गया, के सम्बन्ध में भी समाज कल्याण अधिकारी से विस्तार से जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि सफाई कर्मचारियों को ऋण आदि की जानकारी देने के लिये समय-समय पर कैम्पों का आयोजन किया जाये, जिसमें सिलाई या अपना अन्य रोजगार शुरू करने एवं मैनुअल स्कैवेंजर्स के बारे में विभिन्न माध्यम से जानकारी दी जाये तथा उनके जितने भी मामले लम्बित हैं, उनका त्वरित निस्तारण किया जाये। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्षा ने बीएचईएल के सफाई कर्मचारियों के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
इस मौके पर श्रीमती अंजना पंवार ने नगर निगम हरिद्वार की ओर से पर्यावरण मित्र-सर्वश्री/सुश्री-सोनू, अजीत, मनोज, हंसराज, राजेन्द्र, सुनील, राजेश, ब्रजपाल, शकुन्तला, संयोगिता आदि को मेडिकल किट व रेनकोट प्रदान किये।
कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर उपाध्यक्षा श्रीमती अंजना पंवार का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, रेडक्रास सचिव डॉ0 नरेश चौधरी, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठा, एएमएनए हरिद्वार श्याम सुन्दर, सुश्री अमर जीत कौर, सीओ सिटी सुश्री निहारिका सेमवाल, सुभाष शाक्य, वरिष्ठ सामाजिक श्रमिक नेता-राजेश छाछर, सुरेन्द्र तेखर,राजेन्द्र थौराल, नरेश चनयाना, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ, पर्यावरण पर्यवेक्षक, मोहल्ला स्वच्छता समिति के पदाधिकारी, पर्यावरण मित्र, सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।