हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर 21 जून,2023 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर 21 जून,2023 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी को बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 राजीव कुमार वर्मा ने आगामी दिनांक 21 जून,2023 को ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर जिला प्रशासन,गंगासभा एवं डीपीएस के संयुक्त तत्वावधान में, हरकीपैड़ी पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ नागरिकों द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का समय सभी स्थलों पर प्रातः काल 07.00-08.00 बजे तक रहेगा व कॉमन योगा प्रोटोकॉल का आयोजन प्रातःकाल 07.15-08.00 बजे के मध्य रहेगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों, जन-प्रतिनिधियों, मंत्रिमण्डल के सदस्यों, विधायकगणों आदि को भी आमंत्रित किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि योग स्थल पर मुख्यमंत्री के योगाभ्यास कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की सुविधा/लाईव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल हेतु योग प्रशिक्षक की व्यवस्था कर ली गयी है।
जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर वे साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि योग दिवस के दिन चिकित्सा सुविधा-ओआरएस, चिकित्सक आदि की समुचित व्यवस्था की जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सम्बन्ध में कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में जो भी तैयारियां करनी हैं, उसकी तैयारी अभी से करना सुनिश्चित करं तथा ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर आगामी दिनांक 21 जून,2023 को आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ब्रजेश तिवारी, गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठा, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, डीईएसटीओ सुश्री नलिनी ध्यानी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।