हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी 04 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले कांवड़ मेला-2023 की अद्यतन तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी 04 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले कांवड़ मेला-2023 की अद्यतन तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह ने कांवड़ मेले के सम्बन्ध में अद्यतन क्या-क्या तैयारियां हो गयीं हैं, विस्तार से जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने एक-एक करके सभी विभागों के अधिकारियों से अब तक कांवड़ मेले से सम्बन्धित की गयी अद्यतन तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। जल संस्थान के अधिकारियो ने बताया कि हमारी लगभग तैयारी पूरी है। जल संस्थान सीवर, नगर निगम के अधिकारियों ने शौचालयों आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों कोे निर्देश दिये कि शौचालय आदि की सफाई व्यवस्था तथा उसमें पानी आदि की व्यवस्था चाक-चौबन्द होनी चाहिये।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों के अधिकतर पैच वर्क पूर्ण कर लिये गये हैं तथा हिल बाई पास के छह किलोमीटर मार्ग पर एनओसी मिलने के बाद आज से झाड़ी कटान का काम प्रारम्भ कर दिया गया है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्रकाश व्यवस्था की जानकारी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बैठक में कांवड़ मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग सम्बन्धी की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी दी।
बैठक में पार्किंग की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, गोताखोरों की व्यवस्था, सिंचाई विभाग द्वारा झाड़ी कटान, घाटों की काई आदि हटाना, चेन व रेलिंग की मरम्मत आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों ने अब तक कितना कार्य हो चुका है, के सम्बन्ध में जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी 30 जून तक कांवड़ मेले से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं, हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। इसमें कहीं पर भी कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, ईई यूपीसीएल एस एस उस्मान, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण