रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर NH-334 के निर्माण के बाद से आ रही विभिन्न समस्याओं पर मुलाकात कर जल्द से जल्द समस्याओं के निवारण हेतु चर्चा की।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर NH-334 के निर्माण के बाद से आ रही विभिन्न समस्याओं पर मुलाकात कर जल्द से जल्द समस्याओं के निवारण हेतु चर्चा की।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने के बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के आवासीय भवनों सहित अन्य भवनों एवं टोल प्लाजा बहादराबाद से ग्राम बोंगला तिराहे तक कृषि भूमि पर जलभराव के कारण बड़ी समस्या उत्पन्न हुई है जिसका शीघ्र ही समाधान किया जाना नितांत आवश्यक है। साथ ही बहादराबाद बाईपास पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक जरूरी कदम उठाने की बात कही। समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों से वार्ता कर निर्मल बाग हरिद्वार से रानीपुर रोह तक एनएच किनारे बने नालों को व्यवस्थित कर प्रॉपर ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बहादराबाद बाईपास सहित अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट को तकनीकी रूप से सही करने के लिए डीपीआर शीघ्र बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने उत्तराखंड के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद भी दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण