हरिद्वार जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत गतिमान कार्यों की प्रगति एवं आईएमआईएस में विसंगतियों को दूर करने हेतु जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक नितिन भदौरिया, अपर सचिव पेयजल उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में एक बैठक आहूत की गई।

हरिद्वार जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत गतिमान कार्यों की प्रगति एवं आईएमआईएस में विसंगतियों को दूर करने हेतु जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक नितिन भदौरिया, अपर सचिव पेयजल उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में एक बैठक आहूत की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आईएमआईएस पर अपलोडेड विसंगतियों को दूर करना तथा हर घर जल प्रमाणीकरण एवं एफएचटीसी की प्रगति की समीक्षा किया जाना था। मिशन निदेशक द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी ली गई तथा इन बाधाओं को दूर करने हेतु शीघ्र आश्वासन भी दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि कई ग्राम में आईएमआईएस पर शून्य एफएचटीसी होने के कारण उनकी स्थिति स्पष्ट करने हेतु शाखाओं से जानकारी प्राप्त की। उक्त ग्रामों के आईएमआईएस में डुप्लीकेशन होने की वजह से इन्हें हटाया जाना तथा कुछ गांवों के गतिमान योजनाओं अथवा आच्छादित योजनाओं से जोड़े जाने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि गुणवत्ता प्रभावित ग्रामों को सितम्बर, 2023 तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये तथा अन्य योजनायें दिसम्बर, 2023 पूर्ण कर ली जाये और हर घर नल से जल प्रमाणीकरण 26 जनवरी, 2024 पूर्ण कर लिया जाये। वर्तमान में हरिद्वार जनपद के अन्तर्गत 74.98 प्रतिशत एफएचटीसी हो चुके है तथा 57 गांवों में 100 प्रतिशत पेयजल तथा एफएचटीसी के कार्य पूर्ण किये जा चुके है, जिसमें 13 गांवों में हर घर जल प्रमाणीकरण भी किया जा चुका है और अन्य शेष गांवों में प्रमाणीकरण की कार्यवाही गतिमान है।

बैठक में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के मुख्य अभियन्ता वी०के० पाण्डेय, सलाहकार एस०के० शर्मा तथा एम मुस्तफा अधीक्षण अभियन्ता, निर्माण मण्डल, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, हरिद्वार तथा यशबीर मल्ल, अधीक्षण अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, हरिद्वार जितेन्द्र सिंह देव, अधीक्षण अभियन्ता, यांत्रिक मण्डल, हरिद्वार, आर0के0 गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण शाखा, उ०पे०निगम, हरिद्वार, पी०आई०यू० रूड़की के अधिशासी अभियन्ता सी०पी०एस० गंगवार तथा श्रीमती चारु अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता, यांत्रिक शाखा, उ०पे०निगम हरिद्वार मदन सैन वर्मा, अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, हरिद्वार तथा चारों शाखाओं के सहायक अभियन्ता एवं अपर सहायक अभियन्ता द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण