गोलियां बरसाते हुए 48 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय गिरोह को “चोरी की थार” के साथ किया गिरफ्तार,

गोलियां बरसाते हुए 48 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय गिरोह को “चोरी की थार” के साथ किया गिरफ्तार,

चौपहिया वाहन चुराने के एक्सपर्ट हैं अभियुक्तगण

भारत के कई राज्यों की पुलिस के हैं वांछित

पूरा लाँक सिस्टम ही कर देते थे चेंज, नया लॉक और नई चाबी से होता था चोरी का नया खेल

पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ राजस्थान में चोरी सहित विभिन्न मामलों में दर्ज हैं 51 मुकदमें

फिल्मी स्टाइल में दरोगा ने चलाई गोली, थार का टायर पंचर, अभियुक्त हुआ बेदम

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा प्रेस वार्ता में किया गया खुलासा

पीछा करते हुए हरियाणा पहुंची थी पुलिस टीम, कब्जे से वाहन चोरी में मददगार उपकरण आदि भी बरामद

अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, ढूंढ – ढूंढ कर सभी को जेल भेजेंगे, हाईटेक चोरों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए हमें भी हाईटेक होना पड़ेगा – एसएसपी अजय सिंह

थाना बहादराबाद चुराई गई थार गाड़ी का पीछा करते हुए हरियाणा पहुंची हरिद्वार पुलिस टीम ने अत्मलपुर बोंगला निवासी मनीष कुमार के घर के बाहर से चुराई गई महिन्द्रा थार को 48 घंटे के भीतर बरामद करने के साथ-साथ मुख्य अभियुक्त को दबोचते हुए वाहन चोरी में प्रयुक्त आधुनिक उपकरण, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट व लॉक बरामद करने में सफलता हासिल की है।

थाना बहादराबाद पर मु0अ0स0 304/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। एसएसपी अजय सिंह द्वारा वारदात पर सख्त रुख अपनाते हुए अलग-अलग टीमें गठित कर गैर प्रान्त रवाना किया गया था

इस सनसनीखेज घटना के बाद विभिन्न CCTV फुटेज के आधार पर अभियुक्तों का पीछा कर रही टीम ने मुख्य अभियुक्त रतन सिंह मीना को ग्राम जैदापुर, परवल हरियाणा से स्थानीय पुलिस की मदद से हिरासत में लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई थार सहित चोरी में प्रयुक्त किये जाने वाले उपकरण, कई सारी फर्जी आरसी/आईडी इत्यादि बरामद की। मौके का फायदा उठाकर भागे अन्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है। 

पुलिस टीम –  
1-प्रभारी निरी0 रविन्द्र शाह
2-उ0नि0 अशोक सिरसवाल
3-उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज 
4-उ0नि0 जगमोहन सिंह
5-का0 321 राहुल देव   
6-का0 1132 रणजीत सिंह
7-का0  747 वीरेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण