मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत महाराज ने ध्वजा रोहण कर पंचप्रण की शपथ दिलाई

मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत महाराज ने ध्वजा रोहण कर पंचप्रण की शपथ दिलाई

रूड़की (हरिद्वार) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर “मेरी माटी मेरा देश” अभियान देश भर की पंचायतों, कस्बों, शहरों में 09 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अमृत काल के तहत् आजादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम है।

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को विकास खण्ड रूड़की के शांतरशाह, ग्राम पंचायत बधेड़ी राजपूताना में इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान ग्राम पंचायत में स्मारक पट्टिका की स्थापना, जिस पर आजादी का अमृत महोत्सव का लोगो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन-2047 का उद्धरण, स्थानीय वीरों के नाम, ग्राम पंचायत का नाम एवं तिथि लिखी शिला फलकम की स्थापना के साथ ही पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत में पंचप्रण की शपथ भी ली गई। प्रभारी मंत्री के के नेतृत्व में “वसुधा वन्दन” कार्यक्रम में ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने के अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर “वीरों का वन्दन” किया गया। इसके पश्चात झण्डा रोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा रूड़की के जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति, श्याम वीर सिंह सैनी, सुनील सैनी, श्रीमती सुरुचि सैनी, आजम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।