तीज के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने आयोजित किया गढ़वाली, कुमाऊनी ,जौनसारी गानों की धुन में रंगारंग कार्यक्रम

तीज के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने आयोजित किया गढ़वाली, कुमाऊनी ,जौनसारी गानों की धुन में रंगारंग कार्यक्रम

श्रीमती गीता धामी बनी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि की भूमिका में दिखी डॉ0 अलकनंदा अशोक

पुलिस लाइन स्थित पुलिस कर्मियों की मैस में जाकर किया अल्पाहार और महिला रिक्रूट आरक्षियों का बढ़ाया हौंसला

महिला पुलिसकर्मी दिखी जोश में, पुलिस परिवार की महिलाओं ने लगाया डांस का तड़का

फूलों की बौछार के बीच महिलाओं ने लिया झूले का आनंद

रंगारंग कार्यक्रम के साथ साथ तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन

महिला रिक्रूट्स की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों को अतिथियों ने खूब सहारा व उनकी प्रशंसा की

पुलिस लाइन हरिद्वार

कल देर रात तक पुलिस लाइन हरिद्वार के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित तीज महोत्सव में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी बतौर मुख्य अतिथि व उपवा अध्यक्षा श्रीमति अलकनन्दा अशोक विशिष्ट अतिथि के रुप में सम्मिलित हुई। उपवा हरिद्वार अध्यक्षा श्रीमती दिपाली सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया तत्पश्चात श्रीमती गीता धामी एवं डॉ0 अलकनंदा अशोक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

श्रीमती गीता धामी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी भूमिका के बारे में बताया व उपवा द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं के उत्थान एवं स्वरोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

मुख्य अतिथि के सम्मुख हरिद्वार पुलिस की महिला कर्मचारियों व आवासीय परिसर में निवासरत महिलाओं द्वारा बेहद मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किये गये। हर्षोल्लास के माहौल में अलग अलग क्षेत्रीय भाषाओं के प्रसिद्ध गानों पर प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गये शानदार नृत्य देख दर्शक ताली बजाने पर मजबूर हो गये।

महिला रिक्रूटीस द्वारा बेहद शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे आये हुए अतिथियों ने खूब सहारा व मुक्त कंठ से उनकी प्रशंसा की।

उत्साह के माहौल में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में पुलिस लाइन परिवार से श्रीमती कुसुम प्रथम, महिला कॉन्स्टेबल सुश्री हिमांशी रावत द्वितीय एवं महिला कांस्टेबल सुश्री गुरप्रीत तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक श्रीमती रेखा यादव, सीओ सिटी श्रीमती जूही मनराल, सुश्री निहारिका सेमवाल, सीओ रुड़की सुश्री पल्लवी एवं हरिद्वार पुलिस के अन्य महिला अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे व कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश