हरिद्वार इंडिया रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के सी.एस.आर. योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण एजेंसी (एलिम्को) द्वारा समाज कल्याण विभाग हरिद्वार के सहयोग से बृहस्पतिवार को विकासखंड बहादराबाद के अंतर्गत एक फार्म हाउस कलियर रोड बहादराबाद में दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

हरिद्वार इंडिया रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के सी.एस.आर. योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण एजेंसी (एलिम्को) द्वारा समाज कल्याण विभाग हरिद्वार के सहयोग से बृहस्पतिवार को विकासखंड बहादराबाद के अंतर्गत एक फार्म हाउस कलियर रोड बहादराबाद में दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत हरिद्वार किरण चौधरी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, मुख्य अतिथि द्वारा परीक्षण शिविर के उपरांत 21 दिन के अंतर्गत कृत्रिम अंग के वितरण कार्यक्रम का आयोजन करने पर एलिम्को कानपुर एवं समाज कल्याण विभाग की प्रशंसा की। निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 243 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण जैसे ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, कत्रिम हाथ, पैर बैटरी चलित साइकिल इत्यादि का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में टी.आर.मलेठा जिला समाज कल्याण अधिकारी, गणेश शुक्ला प्रबंधक एलिम्को कानपुर, सुश्री शालिनी बलोदी स.स.क. अधिकारी बहादराबाद, अभिषेक सक्सेना एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की प्रबंधक मोहम्मद तनवीर आलम एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।