हरिद्वार भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन मौसम खरीफ एवं रबी में चयनित बीमा कम्पनियों के माध्यम से संसूचित फसलों हेतु किया जा रहा है।

हरिद्वार
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन मौसम खरीफ एवं रबी में चयनित बीमा कम्पनियों के माध्यम से संसूचित फसलों हेतु किया जा रहा है।

राज्य में कृषि फसलों (धान, मण्डुवा, गेहूं व मसूर) हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है। साथ ही औद्यानिक फसलो (आलू, अदरक, टमाटर, फ्रेंचबीन, मिर्च, सेब, आडू, नीबू वर्गीय, आम, लीची कीवी व मटर ) हेतु पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना संचालित है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का इन दोनो योजनाओं हेतु क्रियान्वयन वर्ष 2016 से राज्य में किया जा रहा है। इन योजनाओं में अब तक 16.75 लाख कृषकों की फसलों को बीमित कराकर 572.59 करोड़ रुपये का क्लेम 6.36 लाख कृषकों को बीमा कम्पनियों के माध्यम से वितरित कराया गया है। राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु संयुक्त सचिव / मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा जनपद हरिद्वार एवं टिहरी को मध्यम कैटेगरी के अन्तर्गत नरेन्द्रनगर टिहरी के होटल बेस्टीन रिसोर्ट एण्ड स्पा हिमालया में शनिवार को नेशनल रिव्यू कॉंफ़्रेंस एंड नेशनल लेवल मॉनिटरिंग कमेटी मीटिंग के अवसर पर हरिद्वार जनपद को प्रथम तथा टिहरी जनपद को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के अधिकारियों को प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने के लिये बधाई दी l दीपेन्द्र कुमार चौधरी, सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण उत्तराखण्ड शासन, प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी द्वारा संयुक्त सचिव, भारत सरकार से पुरस्कार ग्रहण किया गया । इस अवसर पर अपर निदेशक कृषि के०सी०पाठक, विजय देवराडी मुख्य कृषि अधिकारी, अभय सक्सेना, सुरेशचन्द एवं देवेन्द्र सिहं राणा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश