हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अक्मक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में ट्रांस जेण्डर प्रोटेक्शन के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अक्मक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में ट्रांस जेण्डर प्रोटेक्शन के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी धोराज सिंह गर्ब्याल को ट्रांसजेण्डरों ने समाज में किस-किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, के सम्बन्ध विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी दो तरह की कैटेगरी हैं-एक तो कल्चर आदि से जुड़ी हुई है, दूसरी कैटेगरी जो स्वतंत्र रूप से रहना चाहती है। उन्होंने बताया कि हम लोगों की रहस्यमय जिन्दगी रही है तथा बहुत से उस रहस्यमी संसार से बाहर नहीं आना चाहते हैं, जिससे हम लोगों में एकजुटता नहीं आ पाती है, जिसकी वजह से जिन समस्याओं का हमें समाज में सामना करना पड़ता है, उनका समाधान नहीं हो पाता है। इस पर जिलाधिकारी ने पूछा कि आप लोगों की कुल कितनी संख्या है। जिस पर ट्रांसजेण्डरों ने बाताया कि 294 ऑन रिकार्ड हैं तथा सर्वाधिक संख्या हरिद्वार जनपद में है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ट्रांसजेण्डरों के लिये एक हॉस्टल बनाने के लिये एक प्रस्ताव समाज कल्याण विभाग को दें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि ट्रांसजेण्डरों के लिये भी अस्पताल में एक अलग से ओ0पी0डी0 की व्यवस्था की जाये। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि हम यह व्यवस्था मेला अस्पताल में जल्न्दी ही प्रारम्भ कर देंगे।
धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्य नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती से पूछा कि नगर निगम की ओर से इन्हें क्या सहायता मिल सकती है। इस पर एमएनए हरिद्वार ने बताया कि देवपुरा के पास हम फूड स्ट्रीट विकसित करने जा रहे हैं, इसमें इन लोगों को दुकान आवंटित करने में प्राथमिकता दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रांसजेण्डरों की जो भी समस्या होगी, उनका निदान प्राथमिकता से किया जायेगा।

इस अवसर पर एमएनए दयानन्द सरस्वती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठा, प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, सी0ओ0, स्वयंसेवी संस्थाओं से आदर्श युवा समिति हरिद्वार, रूरल अवेकनिंग ऋषिकेश के पदाधिकारियों सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश