हरिद्वार युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार के तत्वाधान में शनिवार को जनपद स्तरीय स्वामी विवेकानन्द युवा पुरस्कार-2023 कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया।

हरिद्वार युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार के तत्वाधान में शनिवार को जनपद स्तरीय स्वामी विवेकानन्द युवा पुरस्कार-2023 कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी ने इस मौके पर कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डालने के पश्चात प्रतीक जैन ने जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता युवक एवं महिला मंगल दलों को बुके, शॉल, पुरस्कार धनराशि का बैंक चेक, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया, जिनको कार्यक्रम में सम्मानित किया गया उनमें युवक मंगल दल, डाडा जलालपुर को प्रथम, युवक मंगल दल, कलसिया को द्वितीय, युवक मंगल दल, लखनौता को तृतीय इसी प्रकार महिला मंगल दलों में महिला मंगल दल, डाडा पट्टी को प्रथम, महिला मंगल दल, सुल्तानपुर साबतवाली को द्वितीय तथा महिला मंगल दल, इब्राहिमपुर मसाही को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
समारोह में प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में समस्त सम्मानित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम मिश्रा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी ने किया।

इस अवसर पर प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, श्रीमती शबाली गुरूंग, जिला क्रीडा अधिकारी, श्रीमती पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी, बहादराबाद, योगेश चौहान, बहादराबाद, राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड से सम्मानित/पूर्व विजेता ब्रहमपाल, अध्यक्ष गदरजुड्डा, नारसन एवं कु० महिमा चौधरी, अध्यक्षा खानपुर सहित समस्त पीआरडी ब्लॉक कमाण्डर्स एवं युवा कल्याण विभाग के समस्त कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।