हरिद्वार खण्ड विकास अधिकारी, नारसन के कार्यालय परिसर मे समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद हरिद्वार डाo रमेश पोखरियाल निशंक रहे।

हरिद्वार खण्ड विकास अधिकारी, नारसन के कार्यालय परिसर मे समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद हरिद्वार डाo रमेश पोखरियाल निशंक रहे।

कार्यक्रम में सांसद ने कुल 160 दिव्यांगजनों को 218 सहायक उपकरण, कुल मूल्य लगभग 45.00 लाख का वितरण किया गया। ग्राम्य विकास विभाग की ध्वजवाहक योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवासविहीन परिवारों को आवास की चाबी वितरित करने के साथ – साथ महिला बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के अंतर्गत महालक्ष्मी किट भी प्रदान किये गये। सांसद ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम, रुड़की द्वारा जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत 07 योजनाओं, मनरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत 05 अमृत सरोवरों, सांसद विकास निधि से निर्मित कुल 06 कार्यों व राज्य वित्त आयोग / केन्द्रीय वित्त आयोग द्वारा पोषित 05 योजनाओं, कुल मूल्य 153.62 लाख का लोकार्पण भी किया गया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 05 स्वयं सहायता समूहों को कुल मूल्य रु० 30.00 लाख के ऋण का वितरण भी किया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले अन्य विशिष्ट अतिथियों में सांसद राज्यसभा डा० कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,जिलाध्यक्ष भाजपा शोभाराम प्रजापति, प्रमुख क्षेत्र पंचायत नारसन कोमल देवी, प्रमुख क्षेत्र पंचायत रुडकी लुबना राव व अन्य विकासखण्डों के प्रमुख क्षेत्र पंचायत मुख्य रुप से रहे। जिला स्तरीय अधिकारियों में परियोजना निदेशक के0एन0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी०आर० मलेठा तथा खण्ड विकास अधिकारी जयेन्द्र भारद्वाज आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी विनोद मिश्रा द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश