हरिद्वार: जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने मंगलवार की सायं हरकी पैड़ी के निकट मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) से कांवड़ियों के सुविधार्थ हरियाणा के यमुनानगर के लिये पवित्र गंगा जल के टैंकर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने कहा कि कांवड़ मेला इस साल कोविड के मद्देनजर प्रतिबन्धित होने के कारण हरिद्वार से उत्तर प्रदेश व हरियाणा के विभिन्न बाॅडर जनपदों को पवित्र गंगा जल टैंकरों के माध्यम से भिजवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार्डरों में 10 टैंकर भिजवाये जा चुके हैं तथा पवित्र गंगा जल की बाॅर्डर एरिया से काफी मांग भी हो रही है अभी तक 40 टैंकर भिजवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं व कोविड को देखते हुये पवित्र गंगा जल विभिन्न जगहों में भेजा जा रहा है ताकि कांवड़ियों को विभिन्न नजदीकी क्षेत्रों में ही पवित्र गंगा जल उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की 10 चैक पोस्टों पर एवं उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा राज्य के आठ समीपवर्ती जिलों में कांवड़ियों हेतु पवित्र गंगा जल टैंकरों के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।
इस अवसर पर एडीएम बी0के0 मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता जल निगम मदन सेन वर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।

सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।