हरिद्वार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनपद हरिद्वार के विधान सभा झबरेड़ा के अन्तर्गत विकास खण्ड नारसन की ग्राम पंचायत लाठरदेवाहूण में भारत व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। 

हरिद्वार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनपद हरिद्वार के विधान सभा झबरेड़ा के अन्तर्गत विकास खण्ड नारसन की ग्राम पंचायत लाठरदेवाहूण में भारत व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाभार्थियों से संवाद स्थापित करने के क्रम में भारत के त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, तमिलनाडु तथा राजस्थान राज्यों के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से सीधे संवाद स्थापित किया। 

उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे संवाद स्थापित करने का परम सौभाग्य नारसन ब्लाक के गांव गदरजुड्डा के मत्स्य किसान 49 वर्षीय भूदेव सिंह को प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने सीधे संवाद के दौरान भूदेव सिंह से पूछा कि आप किस प्रकार की खेती करते हैं। इस पर भूदेव सिंह ने बताया कि मैं मत्स्य पालन के साथ ही गेहूं तथा गन्ना की खेती भी करता हूं। प्रधानमंत्री ने पूछा कि आप भारत सरकार की किस योजना से लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस पर भूदेव सिंह ने बताया कि मैं पी0एम0 मत्स्य सम्पदा योजना का लाभार्थी हूं। इस पर फिर प्रधानमंत्री ने पूछा कि आप मछली पालन करते हैं, इसके बारे में कुछ जानकारी दीजिये-कैसे योजना के बारे में जानकारी मिली तथा इसमें क्या कर रहे हैं। इस पर भूदेव सिंह ने बताया कि जैसे ही मैंने इस योजना के बारे में सुना तो मैं तुरन्त हरिद्वार के मत्स्य विभाग पहुंचा। उन्होंने बताया कि मैंने इस योजना के बारे में पूरी जानकारी अधिकारियों से ली, तब मैंने मत्स्य विभाग में पी0एम0 मत्स्य सम्पदा योजना का अपना आवेदन प्रस्तुत किया तथा आवेदन करने पर मुझे इस योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि आज मैं डेढ़ साल से इस कार्य में सन्नद्ध हूं। इस पर प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपको कितनी धनराशि मिली इस पर भूदेव सिंह ने बताया कि एक लाख 76 हजार। प्रधानमंत्री नेभूदेव सिंह से पूछा कि इससे आपकी आमद कितनी बढ़ी है। इस पर भूदेव ने बताया कि पहले से दोगुना लाभ मुझे प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि छह बीघा में मेरा मत्स्य पालन का तालाब है तथा जब से मैं मछली पालन के व्यवसाय में लगा हूं, मुझे काफी लाभ मिला है। उन्होंने पहले तथा वर्तमान की तुलना करते हुये बताया कि पहले छह बीघा में, मैं गन्ना व गेहूं की खेती करता था तो मुझे केवल 60 हजार रूपये प्राप्त होते थे। उन्होंने कहा कि मत्स्य व्यवसाय से जुड़ने पर मेरी आमदनी में काफी वृद्धि हुई है। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री भूदेव द्वारा योजना का लाभ लेने की प्रशंसा करते हुये कहा कि आप इतनी मेननत करके खेती कर रहे हैं और साथ ही परिवर्तन लाकर आधुनिकता की ओर बढ़ते हुये, मार्केट की समझ के साथ और सरकारी योजनाओं का अध्ययन करके, उन योजनाओं का कैसे लाभ मिले, इसे ध्यान में रखते हुये, गन्ना व गेहूं के साथ ही मछली पालन की ओर अग्रसर हुये हैं।  

प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुये कहा कि आप खेती के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन, मौन पालन आदि व्यवसाय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन व्यवसायों व अन्य से उतनी ही जमीन में हमारी आय काफी बढ़ सकती है, जिससे किसानों का लाभान्वित होना स्वाभाविक है।  उन्होंने कहा कि किसान भाई शहद का ज्यादा से ज्यादा कारोबार बढ़ायें। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कई ऐसे व्यवसाय हो सकते हैं, जिनसे हम अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। 

पूर्व शिक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड तथा सांसद हरिद्वार ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है, उसी के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारण्टी की गाड़ी यहां पहुंची है। उन्होंने विकास का जिक्र करते हुये कहा कि हरिद्वार में 16 हजार लखपति दीदी बन चुकी हैं, दस लाख ग्यारह हजार लोगों के जन धन के खाते खोले जा चुके हैं, जिसमें 400 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जमा हुये हैं, एक लाख 12 हजार को उज्ज्वला गैस का फायदा हुआ है, दो लाख पचपन हजार लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ लाखों लोग ले रहे हैं, किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 323 करोड़ रूपये सीधे किसानों के खाते में परिवर्तित हुआ है, किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है, लगभग 100 करोड़ रूपये से अधिक हमारी सरकार द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं में खर्च किये गये हैं। 

सांसद हरिद्वार ने पी0एम0 विश्वकर्मा योजना का जिक्र करते हुये कहा कि इसके अन्तर्गत 18 योजनायें चलाई जा रही हैं, जिसके अन्तर्गत कोई भी हाथ खाली नहीं रहेगा तथा हर हाथ को काम मिलेगा। 

सांसद हरिद्वार ने कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प की शपथ भी उपस्थित जन-समूह को दिलाई। 

कार्यक्रम में सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी आदि ने विभिन्न योजनाओं-उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री किट योजना आदि के लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा गैस कनेक्शन आदि भेंट किये। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत लाठरदेवाहूण को सम्मानित भी किया गया। 

डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय लाठरदेवाहूण के बच्चों को खेलों के क्षेत्र में तीसरी बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया तथा विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा जो प्रदर्शनी लगायी गयी थी, उसका दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा उन्होंने बच्चों द्वारा बनाये गये उत्पादों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 

आंगनबाड़ी परिसर लाठरदेवाहूण में ग्राम विकास विभाग, पशुपालन, प्रेरणाा बहुद्देशीय सहकारी समिति, कृषि, मत्स्य, कृभको आदि विभागों के जानकारीपरक स्टॉल भी लगाये गये थे। 

इस अवसर पर सचिव उर्वरक भारत सरकार, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रूड़की शोभाराम प्रजापति, श्याम बीर सैनी, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा जिला संयोजक मोहित वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, एसपी देहात, एएसडीएम रूड़की विजयनाथ शुक्ल, पीडी के0एन0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी  विजय देवराड़ी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, लीड बैंक मैनेजर संजय सन्त, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सहगल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान, एनआईसी से यशपाल, बीडीओ नारसन, ग्राम प्रधान, चौधरी कुलवीर सिंह, अरविन्द कुमार, सुदेश चौधरी, सुशील त्यागी, भरत पाल चौधरी, चतर सिंह सहित सम्बन्धित पदाधिकारी, अधिकारी,  जन-समूह तथा लाभार्थीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश