हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने मंगलवार को घने कोहरे व शीत लहर के दृष्टिगत देर रात्रि में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर निराश्रित व बेसहारा लोगों का हालचाल जाना व कम्बलों का वितरण किया। 

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने मंगलवार को घने कोहरे व शीत लहर के दृष्टिगत देर रात्रि में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर निराश्रित व बेसहारा लोगों का हालचाल जाना व कम्बलों का वितरण किया। 

जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में जलाये गये अलाव तथा रैन बसेरों का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान में शीत लहरी को देखते हुये ठण्ड से बचाव के लिये निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये तथा अगर कोई खुले में रह रहा है, तो उसे तुरन्त रैन बसेरों में भेजा जाये। जिलाधिकारी ने ये भी निर्देश दिये हैं कि जहाँ पर भी अलाव जलाने या कम्बल वितरण की आवश्यकता महसूस हो तुरंत व्यवस्था की जाये। 

उल्लेखनीय है कि जनपद के 241 स्थानों में अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है, 10 रैन बसेरे संचालित किये जा हैं, जिनमें बिजली, पानी, कम्बल तथा साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था की गयी है तथा निराश्रित व जरूरतमन्दों को अभी तक 1811 कम्बलों का वितरण किया जा चुका है। 

इस अवसर पर एसडीएम सदर अजय वीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवॉंठा, सीओ सिटी श्रीमती जूही मनराल सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।